The Lallantop

T20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान पंजाब के LLRM कॉलेज के छात्रों ने एक-दूसरे पर पत्थर क्यों मारे?

'पाकिस्तान की हार पर' या 'मजहब के नाम पर', किस बात पर भड़की हिंसा?

Advertisement
post-main-image
छात्रों के बीच विवाद का वीडियो भी सामने आया है (स्क्रीनशॉट: आजतक)

रविवार, 13 नवंबर को T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच हो रहा था. पाकिस्तान और इंग्लैंड (england) की टीमें आमने-सामने थीं. T20 वर्ल्ड कप (t20 world cup) का फाइनल मैच देखने के लिए पंजाब के एक प्राइवेट कॉलेज के हॉस्टल के छात्र हॉल में जुटे थे. लेकिन मैच के दौरान वहां बड़ा बवाल हो गया. बताया जा रहा है कि मैच के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच कहा-सुनी हुई. जल्दी ही विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी. भड़काऊ नारेबाजी के साथ ईंट-पत्थर तक चलने लगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
T20 world cup देखते हुए आपस में क्यों भिड़े छात्र?

आजतक से जुड़े मुनीष जिंदल की रिपोर्ट के मुताबिक घटना पंजाब के मोगा जिला स्थित फिरोजपुर रोड पर बने LLRM कॉलेज की है. रिपोर्ट के मुताबिक लाला लाजपत राय कॉलेज में कथित तौर पर बिहार और कश्मीर के छात्र आपस में भिड़ गए थे. 

मैच के दौरान असल में हुआ क्या था, इसे लेकर दोनों गुटों के छात्र अलग-अलग दावे कर रहे हैं. एक गुट का आरोप है कि दूसरा गुट मैच के दौरान 'पाकिस्तान जिंदाबाद' और 'भारत मुर्दाबाद' के नारे लगा रहा था. इसे लेकर छात्रों में कहा-सुनी हुई. फिर मारपीट और पत्थरबाजी होने लगी. 

Advertisement

वहीं दूसरे गुट का कहना है कि उन्होंने ऐसी कोई नारेबाजी नहीं की थी. उनका आरोप है कि मैच के दौरान कुछ छात्रों ने उनके मजहब का नाम लेकर गाली दी थी, इसलिए उन्होंने अपना धार्मिक नारा लगाया. इसके बाद उन्हें गालियां दी जाने लगीं. इस गुट के मुताबिक इसी के बाद विवाद बढ़ा और दोनों तरफ से पथराव होने लगा. 

खबर के मुताबिक पत्थरबाजी और मारपीट के चलते कुछ छात्र घायल भी हुए हैं. उनका स्थानीय सरकारी अस्पताल में इलाज करवाया गया है.

पुलिस ने छात्रों के बीच समझौता कराया

पुलिस के मुताबिक उसे शाम करीब साढ़े 6 बजे कॉलेज में मारपीट की सूचना मिली थी. थाना सदर के पुलिस अधिकारी जसविंदर सिंह ने कहा कि फोन पर बताया गया कि कॉलेज में कुछ स्टूडेंट झगड़ा कर रहे हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कुछ लोग आपस में पत्थरबाजी कर रहे थे. उन लोगों को थाने लाया गया. बाद में बातचीत कराकर उनके बीच का मसला सुलझाया गया. 

Advertisement

जसविंदर सिंह के मुताबिक पुलिस के सामने किसी तरह की नारेबाजी नहीं हुई थी. उन्होंने बताया कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई नहीं कर रही है. उनका कहना है कि अब छात्रों के बीच कोई विवाद नहीं है.

वीडियो- शोएब अख़्तर के साथ तो शमी ने गजब खेल कर दिया!

Advertisement