सोनाक्षी सिन्हा के पीछे आज वरुण धवन को जूते पड़ गए. मतलब असली वाले नहीं, बातों वाले जूते जो ट्विटर पर खूब चलते हैं. सुनो पूरी कहानी कि असल में हुआ क्या. तो सीन ये है कि सोनाक्षी कर रही थीं ट्विटर पर अपने फैन्स से क्वेश्चन-आंसर सेशन. किसी चमचुच्चड़ ने उनसे पूछा कि वो दिन कब आएगा जब सोनाक्षी अपनी बॉडी दिखएंगीं, कब बिकिनी पहनेंगीं. सोनाक्षी का चढ़ गया पारा. बोलीं, "अपनी अम्मा या बहन से काहे नहीं पूछते यही सवाल. जब जवाब मिले तो बताना." बंदे का कोई जवाब नहीं आया तो सोनाक्षी ने स्क्रीनशॉट चिपका दिए.

इत्ते में एक लड़की सेंटी हो गई. उसने कहा, "बॉलीवुड की एक्ट्रेस औरतों के बारे में अब बात करेंगीं? ये तो खुद ही पैसों के लिए अपनी चमड़ी बेचती हैं." सोनाक्षी ने दिया उनको भी जवाब.

पर सोनाक्षी के बडी वरुण धवन को बात ज्यादा लग गई. लड़की को गरिया दिए.

और वरुण के गरियाते ही लड़की के पुराने पाप धुल गए. खड़ी हो गई ट्विटर जनता लड़की के सपोर्ट में. बेफालतू. और वरुण पर गालियों की ऐसी बौछार हुई कि पब्लिक में माफी मांगनी पड़ी. बोले, "सॉरी, मैं बेहतर शब्दों का चुनाव कर सकता था. पैशनेट आउटबर्स्ट हो गया था." https://twitter.com/Varun_dvn/status/696748884807323650 https://twitter.com/Varun_dvn/status/696747531166990336 और लास्ट में क्या हुआ? हुआ ये कि सबने अपने अपने ट्वीट डिलीट कर दिए. माने खेल खतम, पैसा हजम, और जनता का फ्री एंटरटेनमेंट.