The Lallantop

UPSSSC का एग्जाम पास कर करता रहा स्ट्रेटिक मैजिस्ट्रेट की नौकरी, लेकिन पकड़ा गया फ्रॉड, फिर...

आरोपी युवक ने अधीनस्थ चयन आयोग (UPSSSC) की परीक्षा भी पास कर ली. लेकिन सेलेक्शन के बाद जब युवक के मार्कशीट की जांच की गई तो.

Advertisement
post-main-image
फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने वाला हुआ गिरफ्तार (फोटो: इंडिया टुडे)

उत्तर प्रदेश के कानपुर में फर्जी मार्कशीट के जरिए नौकरी पाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक शख्स ने B.Sc की फर्जी मार्कशीट लगाकर स्ट्रेटिक मैजिस्ट्रेट की नौकरी हासिल की. आरोपी युवक ने अधीनस्थ चयन आयोग (UPSSSC) की परीक्षा भी पास कर ली. लेकिन सेलेक्शन के बाद जब युवक की मार्कशीट की जांच की गई तो ये फर्जी निकली.

इंडिया टुडे से जुड़े रंजय सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी युवक का नाम संतोष कुमार है. संतोष कुमार साल 2012 में B.Sc कर रहा था. हालांकि, परीक्षा में वो फेल हो गया था. लेकिन इसके बाद भी आरोपी छात्र के पास B.Sc मार्कशीट कैसे आई, इसका कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है. संतोष कुमार गोरखपुर का रहने वाला है. फिलहाल वो लखनऊ में गोमती नगर एरिया में रह रहा था.

मामले को लेकर कानपुर यूनिवर्सिटी के एग्जाम कंट्रोलर राकेश कुमार ने कल्याणपुर थाने में शिकायत की है. शिकायत में कहा गया है कि संतोष कुमार नाम के छात्र ने फर्जी मार्कशीट के सहारे ये परीक्षा पास की है. पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि संतोष कुमार का चयन स्ट्रेटिक मैजिस्ट्रेट के तौर पर हो चुका है और वो फिलहाल लखनऊ के गोमती नगर में रह रहा है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को 29 अगस्त की शाम को गिरफ्तार कर लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पुलिस ने क्या कहा?

इस मामले को लेकर कल्याणपुर के ACP विकास पांडे का बयान सामने आया है. ACP के मुताबिक कानपुर सिटी के अधिकारी के द्वारा शिकायत की गई थी कि उनके यहां छात्र संतोष कुमार ने फर्जी ढंग से BSC की मार्कशीट किसी तरह बनवाई है. उसी के सहारे छात्र ने UPSSSC की परीक्षा पास कर लिया है. पुलिस ने इस रिपोर्ट के आधार पर जांच करके संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. अब ये पता करने की कोशिश की जा रही है कि मार्कशीट किसने और कहां से बनवाई थी. 

Advertisement

वीडियो: तिहाड़ जेलर दीपक शर्मा को चूना लगाने वाली रेसलर रौनक गुलिया कौन? ये है पूरी कहानी

Advertisement
Advertisement