The Lallantop

यूपी: पुलिस ने चलाया हैंडपंप, पानी की जगह निकली शराब, वो भी कच्ची

यूपी के झांसी में हैंडपंप चलाने पर पानी की जगह शराब निकलने लगी. पुलिस ने छापेमारी की. अवैध शराब बरामद हुई.

Advertisement
post-main-image
झांसी में हैंडपंप चलाने पर शराब निकली. (तस्वीर: अमित श्रीवास्तव झांसी)

जमीन के अंदर से पानी निकलता है, कोयला निकलता है, खनिज निकते हैं और तेल भी निकलता है, शराब (liquor). मामला देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का है. यहां के झांसी जिले के मऊरानीपुर में हैंडपंप चलाने पर पानी की जगह शराब निकलने लगी. मौके पर पहुंची पुलिस ने हैंडपंप खोदकर बाहर निकला तो अंदर एक बड़ा टैंक बरामद हुआ, जिसमें बड़ी मात्रा में कच्ची शराब रखी हुई थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
झांसी के मऊरानीपुर में हैंडपंप चलाने पर शराब निकल रही है.
 

दरअसल, मऊरानीपुर से पुलिस को कई दिनों से कच्ची शराब बनाए और बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी. पुलिस ने आबाकारी विभाग के साथ मिलकर यहां छापेमारी की. मऊरानीपुर थाने की पुलिस ने बताया कि वहां मौजूद शराब बनाने के उपकरण और भट्टियों को जेसीबी की मदद से बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया गया. इसके बाद जब एक हैंडपंप चलाकर देखा तो उससे शराब निकलने लगी. जिसके बाद उसे भी जब्त कर लिया गया.

इंडिया टुडे से जुड़े अमित श्रीवास्तव ने झांसी से हमें बताया, 

Advertisement

“मऊरानीपुर में अक्सर लोग कच्ची शराब के निर्माण में संलिप्त पाए जाते हैं. वे अपने पास भट्ठी बनाए रखते हैं. उसमें नशीला पदार्थ मिलाकर महुआ और गुड़ को पानी में उबालकर शराब बनाते हैं. इसकी करते हैं बिक्री. पुलिस से बचने के लिए अक्सर ये लोग शराब को बड़े बड़े टैंकों में जमीन के नीचे 8-10 फीट नीचे गाड़ देते हैं. वहां के ऊपर हैंडपंप लगाते हैं ताकि उसकी मदद से शराब को निकाला जा सके. बुदेलखंड में अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहे हैं."

जेसीबी की एंट्री हुई. अवैध शराब बरामद होने पर भट्टियों को बुलडोजर से नष्ट किया गया.
 

अमित ने आगे बताया, 

“झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सैकड़ो लीटर अवैध शराब बरामद की. हजारों लीटर लहन नष्ट किए. पुलिस और आबकारी विभाग की टीम यहां पहुंची थी. जहां भारी संख्या में अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा था. डेरा पर लगे हेड पंप से पानी के स्थान पर शराब निकल रही थी. प्रशासन ने JCB मशीन से शराब की भट्ठियों, लहन की हौदियों और प्लास्टिक के ड्रमो में स्टोर अवैध शराब को नष्ट कर दिया.”

Advertisement

इधर, मऊरानीपुर थाने की पुलिस ने दी लल्लनटॉप को बताया कि सूचना मिली थी कि यहां आदिवासी समुदाय से आने वाली एक महिला शराब बनाकर बेचती है. पुलिस ने बताया,

“हमने सूचना पाकर कबूतरा जनजाति के डेरे में छापेमारी की. वहां हमें 80 लीटर शराब बरामद हुई."

 पुलिस की तरफ से आगे बताया गया कि JCB की मदद से भट्ठी को नष्ट किया गया है, मौके पर मौजूद मीरा नाम की एक आदिवासी महिला को गिरफ्तार किया गया है. हमने इस मामले में दफा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

Advertisement