
ट्विटर स्क्रीनशॉट
हुआ ये था कि एबीपी न्यूज ने ये खबर ट्वीट की थी कि 'दूसरे धर्म की लड़की से प्यार में जान गंवाने वाले अंकित सक्सेना का परिवार कल देगा इफ्तार.' कांस्टेबल अरविंद ने इस खबर पर ही गरिया दिया. लिखा कि इस्लाम धर्म मुबारक हो. किसी ने उसका स्क्रीनशॉट लेकर ट्वीट कर दिया. साथ में सीएम आदित्यनाथ, यूपी पुलिस और डीजीपी को टैग कर दिया. अरविंद सिंह परिहार नप गए.

गाली देकर सस्पेंड होने वाला कांस्टेबल अरविंद सिंह
यूपी पुलिस के इस काम की जितनी तारीफ की जाए कम है. एक तरफ अंकित के पिता यशपाल हैं. जिस नफरत ने उनके बच्चे की जान ली, उसे मिटा देना चाहते हैं. दूसरी तरफ सड़क से सिस्टम तक भरे अरविंद सिंह परिहार जैसे लोग हैं. जो आग में घी डालकर दंगे भड़काने का काम करते हैं. व्हाट्सऐप पर वीर रस की कविताएं पढ़कर उबलने वाला भोला आदमी कुछ करे तो एक बार सोचा जा सकता है. लेकिन सिस्टम में बैठा आदमी जिसकी ड्यूटी है ऐसी आग बुझाना, वो उसे हवा कैसे दे सकता है?

इफ्तार पार्टी का आयोजन करने वाले यशपाल सक्सेना. Photo: Getty
ये भी पढ़ें:
बेटे को मुसलमानों ने मारा फिर भी इफ्तार की दावत दे रहे हैं अंकित के पिता
























