The Lallantop

यूपी पुलिस ने सट्टेबाजी के आरोप में एक डॉट पेन, 342 रुपए समेत अरेस्ट किया

आरोपी सद्दाम की फोटो ट्वीट की, बाद में डिलीट की

Advertisement
post-main-image
यूपी पुलिस ने सट्टेबाज पकड़ा, फिर इसकी जानकारी उसके पास से बरामद हुए सामान को बताते हुए सोशल मीडिया पर दी. लेकिन इस पर ऐसा बवाल कटा कि पुलिस ने आखिरकार ट्वीट डिलीट कर दिया. (डॉट पेन की तस्वीर सांकेतिक है)
आईपीएल (IPL) का रोमांचक माहौल बना हुआ है. सट्टेबाज भी सक्रिय हैं. कौन कितने रन बनाएगा, कितने पर टीम सिमटेगी, कौन जीतेगा, कौन हारेगा. इस तरह की तमाम चीजों को लेकर पैसा दांव पर लग रहा है. पुलिस भी अपने काम में लगी है. आमतौर पर ऐसा मामला हैवी होता है. बड़ी बरामदगी होती है. दर्जनों मोबाइल फोन, लाखों रुपए और न जाने क्या-क्या. अभी यूपी पुलिस (UP Police) ने भी एक सट्टेबाज पकड़ा है. उसके पास सामान भी बरामद हुआ. पुलिस ने गुडवर्क के तौर पर पहले ट्विटर पर इसकी जानकारी दी लेकिन जब लोगों ने मज़े लेने शुरू किए तो ट्वीट डिलीट कर दिया. आइए बताते हैं पूरा किस्सा . पीलीभीत पुलिस की बरामदगी लगता है पीलीभीत पुलिस की नजर डॉट पेन पर लगी रहती है. या ऐसा भी हो सकता है कि बरामदगी करने वाले पुलिसकर्मी की नजर पैनी हो. उसने सट्टेबाजी के आरोपी के पास से बाकी सामान के साथ डॉट पेन भी बरामद किया और बाकायदा उसे दर्ज भी किया. पुलिस ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर इसके बारे में लिखा -
"थाना बरखेड़ा पीलीभीत पुलिस द्वारा अभियुक्त सद्दाम पुत्र सलामतउल्ला ग्राम पौटा कलां थाना बरखेड़ा जिला पीलीभीत के कब्जे से डायरी सट्टा पर्ची व एक डाट पेन व कुल 342 रुपए सहित गिरफ्तार किया गया."
Pilibhit Police Up Police
पीलीभीत पुलिस ने अपने गुडवर्क की फोटो ट्विटर पर डाली लेकिन बाद में हटा ली.
सोशल मीडिया पर अवॉर्ड की मांग फिर क्या था डॉट पेन की बरामदगी की खबर पढ़ते ही लोगों ने मज़े ले लिए. कुछ ने पीलीभीत पुलिस को अवॉर्ड देने की मांग कर दी, एक ने तो भारत रत्न से नवाजने की सलाह दे डाली. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ट्वीट किया,



सोशल मीडिया पर जब ज्यादा बवाल होने लगा तो पीलीभीत पुलिस ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी.


हालांकि पीलीभीत पुलिस द्वारा सट्टेबाजों से डॉट पेन की बरामदगी का पहला मामला नहीं है. इससे पहले वह एक नहीं, तीन डॉट पेन बरामद कर चुकी है. इसके बारे में भी बिना लाग-लपेट के सोशल मीडिया पर जानकारी भी दी. 10 अक्टूबर को भी पीलीभीत पुलिस ने कुछ सट्टेबाजों को पकड़ा. इसके बारे में ट्वीट किया,
"पुलिस द्वारा 10 अभियुक्तगणों को सट्टे की पर्ची लगाकर खाई बाड़ी करते हुए तीन पर्चा सट्टा डायरी, 6 अदद मोबाइल, नगदी 22 हजार 500 रुपए और तीन डाट पेन बरामद करते हुए गिरफ्तार कर चालान मा० न्यायालय किया गया."
पीलीभीत से अलग बात करें तो यूपी पुलिस फिलहाल चौतरफा दबाव में है. गोरखपुर में मनीष गुप्ता हत्याकांड के बाद लखीमपुर में गाड़ी से किसानों को कुचलने वाली घटना की जांच में भी व्यस्त है. लखीमपुर मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे से जांच-पड़ताल का बड़ा काम कर रही है. उम्मीद है जल्दी ही मामले को अंजाम तक पहुंचाएगी. तब तक ऐसे सट्टेबाज भी गिरफ्त में आते रहेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement