The Lallantop

'ट्रेन में जय श्री राम के नारे लगाने को कहा, कपड़े फाड़े, बेल्ट से पीटा'- मुस्लिम शख्स का आरोप

ट्रेन में मुस्लिम शख्स के साथ मारपीट की.

Advertisement
post-main-image
सांकेतिक फोटो, वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रेब (साभार-आजतक)

एक शख्स को ट्रेन के भीतर कई लोग घेरे हुए हैं. शख्स के शरीर पर शर्ट नहीं है. और एक आदमी उसकी पीठ पर बुरी तरह से बेल्ट से मार रहा है. वीडियो इतना विभत्स है कि हम आपको दिखा नहीं सकते. पीड़ित आसिम हुसैन का आरोप है कि ट्रेन में उससे जबरदस्ती जय श्री राम के नारे लगाने को कहा गया. और जब उसने नारे नहीं लगाए तो बेल्ट से पीटा गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े जगत गौतम की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में चलती ट्रेन में हुई. घटना गुरुवार, 12 जनवरी की रात पद्मावत एक्सप्रेस में हापुड़ से दिल्ली के बीच की है. पीड़ित आसिम हुसैन का आरोप है कि ट्रेन की जनरल बोगी में हापुड़ से चढ़े 8-10 लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की. जय श्री राम के नारे लगाने को कहा. 

नारे न लगाने पर उनके कपड़े उतरवाए और फिर पीठ पर बेल्ट से कई बार मारा. जब ये सब हो रहा था तब आसपास खड़े लोग शख्स को पिटता देख वीडियो बना रहे हैं, लेकिन कोई मारपीट करने वालों को रोक नहीं रहा था. आपबीती बताते हुए पीड़ित आसिम ने कहा,

Advertisement

“हापुड़ से 8-10 लोग पद्मावत एक्सप्रेस की उसी जनरल बोगी में चढ़े, जिसमें मैं दिल्ली से सफर कर रहा था. ट्रेन जैसे ही चली तो उन्होंने मेरे साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी. मेरे पास आकर मेरी दाढ़ी पकड़कर खींची. कहने लगे कि तू चोर है. इतना कहते ही वो मुझे बुरी तरह लात घूसों से मारने लगे और जय श्री राम के नारे लगवाए. जब मैंने नारे नहीं लगाए तो मेरे सारे कपड़े उतार दिए. मेरी पीठ पर बेल्ट मारने लगे. मेरी जेब में 2200 रुपये थे, उन्होंने वे भी निकाल लिए.”

आसिम हुसैन ने यह भी आरोप लगाया कि पूरे रास्ते उनकी पिटाई की गई. मुरादाबाद स्टेशन के आउटर पर जब ट्रेन की रफ्तार धीमी हुई तो एक यात्री ने आरोपियों से बचाकर पीड़ित को ट्रेन से नीचे धक्का देकर उतार दिया. वहीं पूरे मामले को लेकर CO GRP देवी दयाल ने बताया कि वीडियो के आधार पर पद्मावत एक्सप्रेस से ट्रेस करके 2 आरोपियों को बरेली स्टेशन पर हिरासत में लिया गया है. CO GRP ने बताया,  

"सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को GRP ने संज्ञान में लिया. GRP जवानों ट्रेन में मौजूद दूसरे यात्रियों से पूछताछ की और मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पकड़ कर बरेली ले जय गाया है. अभी तक इस मामले में कोई वादी सामने नहीं आया है. फिर भी मामले की गंभीरता को देखते आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी."  

Advertisement

घटना के शिकार हुए आसिम हुसैन मुरादाबाद में कबाड़ का काम करते हैं. आसिम के मुताबिक मुरादाबाद के पास जब उन्हें ट्रेन से धक्का देकर नीचे गिराया गया तो वे बेहोश हो गए. थोड़ी देर बाद जब उन्हें होश आया तब जैसे-तैसे वे अपने घर पहुंचा. उसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: हल्द्वानी में अतिक्रमण पर रेलवे की कार्रवाई और हिंदू-मुस्लिम में भेदभाव के आरोप का पूरा सच ये रहा!

Advertisement