The Lallantop

लखनऊ में दरवाजा तोड़ घर में घुसे लोगों ने लड़की से रेप किया, वीडियो वायरल करने की धमकी दी

आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर पीड़िता को फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी. लेकिन लड़की ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करवाया.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया (फोटो क्रेडिट - X)

लखनऊ के आलमबाग इलाके में दो लोगों ने कथित रूप से एक लड़की के साथ रेप किया. दोनों आरोपी दरवाज़ा तोड़कर जबरदस्ती लड़की के घर में घुसे थे. आरोपियों ने पुलिस को बताने पर उसके शरीर पर तेजाब फेंकने की धमकी दी. हालांकि, लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े आशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के समय लड़की घर पर अकेले थी. उसकी मां काम पर गई हुई थीं. एक आरोपी सुमित दरवाज़ा तोड़कर जबरदस्ती उसके घर में घुस गया. कुछ देर बाद सुमित का दोस्त साहिल सिद्दीकी भी लड़की के घर पहुंच गया. आरोप है कि दोनों ने लड़की के साथ बलात्कार किया. इस दौरान वीडियो भी बनाया.

आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर पीड़िता को फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी. लेकिन शिकायत दर्ज कराने के आरोपी सुमित का भाई अमन लगातार उसे फोन कर धमकी दे रहा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- गैंगस्टर संजीव जीवा की लखनऊ कोर्ट में हत्या

एक आरोपी गिरफ्तार हुआ

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने साहिल सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है. सुमित की तलाश जारी है. इस मामले में सुमित के भाई अमन के शामिल होने की भी जांच की जा रही है. पुलिस को इस घटना का एक CCTV फुटेज मिला है. ये फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया. इसमें दिख रहा है कि एक आरोपी पीड़ित लड़की के घर के सामने अपनी बाइक पार्क करता है. फिर घर का दरवाजा तोड़कर जबरदस्ती अंदर घुस जाता है. वो घर का दरवाजा खुला छोड़ देता है. उसके पीछे दूसरा आरोपी भी घर में घुस जाता है.

ये भी पढ़ें- लखनऊ: सोसायटी के गार्ड की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

Advertisement

लखनऊ पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो जारी कर इस घटना पर हुई कार्रवाई की जानकारी दी. लखनऊ पूर्व के DCP आशीष श्रीवास्तव ने बताया,

“27 अक्टूबर को थाना आलमबाग इलाके में रहने वाली एक युवती ने थाने आकर एक शिकायत दर्ज कराई. युवती ने बताया कि 25 अक्टूबर की दोपहर को सुमित और साहिल सिद्दिकी जबरन उसके घर घुस आए और उसका बलात्कार किया. उसे किसी को नहीं बताने की धमकी दी. युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है.”

DCP श्रीवास्तव ने आगे बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम बनाई गई. टीम ने 29 अक्टूबर को आरोपी साहिल सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया. डीसीपी के मुताबिक, दो टीम दूसरे आरोपी सुमित की तलाश कर रही है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

पुलिस ने ये भी बताया कि सुमित पीड़ित लड़की को पहले से जानता था. उसे लड़की के घर में घुसने का तरीका भी पता था. पुलिस के मुताबिक, दूसरे आरोपी साहिल पर 2022 में भी एक नाबालिग से बलात्कार करने का मामला दर्ज हुआ था.

ये भी पढ़ें- लखनऊ के इस सरकारी ऑफिस में कर्मचारी हेलमेट लगाकर क्यों काम कर रहे?

वीडियो: लखनऊ में बवाल काटने वाले जज के बेटे पर ये कार्रवाई हुई पता चला?

Advertisement