The Lallantop

UP: एक्सीडेंट के बाद जिला अस्पताल पहुंचा घायल फर्श पर तड़पता रहा, कुत्ता खून चाटता रहा

वीडियो वायरल हुआ, स्वास्थ्य मंत्री तक बात पहुंची, फिर मचा हड़कंप

Advertisement
post-main-image
कुशीनगर अस्पताल | फाइल फोटो: आजतक

यूपी के कुशीनगर (Kushinagar) के जिला अस्पताल से संवदेनहीनता का वीडियो सामने आया है. वीडियो में सड़क दुर्घटना में घायल एक शख्स फर्श पर पड़ा हुआ है. उसका खून बह रहा है. किसी को भी ऐसा दृश्य देखकर हैरानी होगी. लेकिन, इससे भी ज्यादा हैरानी वीडियो में आगे होती है. जब फर्श पर पड़े शख्स के पास एक कुत्ता दिखाई देता है, जो उसका बहता हुआ खून चाट रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े संतोष सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, ये वीडियो 1 नवंबर का है. वीडियो कुशीनगर (Kushinagar) के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का है, जहां घायल शख्स को लाया गया था. बताते हैं कि शख्स के चेहरे से लगातार खून बह रहा था. हाथ में वीगो भी लगा हुआ था. ये भी बताया जाता है कि जब घायल शख्स को लाया गया था तब इमरजेंसी वार्ड में कोई भी डॉक्टर या कर्मचारी मौजूद नहीं था.

उप मुख्यमंत्री तक पहुंच गई बात

वीडियो वायरल इतना वायरल हुआ कि यूपी के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक तक पहुंच गया. उन्होंने तुरंत घटना पर संज्ञान लिया.

Advertisement

ब्रजेश पाठक ने अपने एक ट्वीट में लिखा,

‘कुशीनगर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीज के पास कुत्ते के घूमने का वायरल वीडियो देखा. घटना का संज्ञान लेते हुए मैंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMO), कुशीनगर को घटना के संबंध में जिम्मेदारी निर्धारित कर रिपोर्ट आज शाम, 3 नवंबर तक उपलब्ध कराने का आदेश दिया है.’

पाठक ने एक अन्य ट्वीट में ये भी बताया कि रिपोर्ट प्राप्त होने पर जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी.

Advertisement

आजतक के मुताबिक वीडियो वायरल होने और स्वास्थ्य मंत्री तक मामले पहुंचने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. कुशीनगर के डीएम ने लापरवाही बरतने पर 6 संविदा कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है. इसके अलावा ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से जवाब मांगा गया है. वहीं, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच की बात कही है.

(आपके लिए ये स्टोरी हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहे आर्यन ने लिखी थी)

वीडियो: मोरबी अस्पताल के बाहर आप, कांग्रेस नेताओंं का हंगामा

Advertisement