The Lallantop

बकाया पैसा मांगा तो महिला को चापड़ मार दिया, मिर्च खिलाई, 200 टांके लगाने पड़े!

यूपी के कानपुर का मामला, अभी तक फरार है आरोपी!

Advertisement
post-main-image
हमला करने वाला आरोपी फरार है (प्रतीकात्मक फोटो: आजतक)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) में एक महिला पर चापड़ से हमला करने और उसे जबरन मिर्ची खिलाने का मामला सामने आया है. महिला पर हमला करने वाला व्यक्ति फरार है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक पैसों को लेकर विवाद होने पर आरोपी ने महिला पर वार किया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
महिला ने अपने पैसे वापस मांगे थे

इंडिया टुडे की सिमर चावला की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस महिला पर हमला किया गया, उनका नाम निधि पांडे है. निधि एक प्रॉपर्टी डीलर हैं. वहीं हमला करने वाले आरोपी का नाम अरविंद सिंह राठौर बताया गया है. जानकारी के मुताबिक निधि ने कानपुर के बादशाही नाका इलाके के एक होटल में अरविंद सिंह से मुलाकात की थी. इस दौरान निधि ने अरविंद से अपना बकाया पैसा वापस करने को कहा था.

विवाद होने पर चाकू से हमला

इस बात को लेकर विवाद हो गया और आरोपी अरविंद ने निधि पर चाकू से हमला कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक महिला को जबरन मिर्च खिलाई. महिला किसी तरह होटल से भाग निकली और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

Advertisement

फिलहाल घायल महिला का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक हमले से घायल हुई महिला के शरीर पर 200 टांके लगाने पड़े हैं.

पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही

इस मामले में पुलिस की ओर से बयान दिया गया,

“थाना बादशाही नाका पर निधि पांडे महिला द्वारा एक तहरीर दी गई, जिसमें लिखा गया कि जब वह अपना बकाया पैसा अरविंद राठौर से मांगने गई, तो अरविंद राठौर द्वारा महिला के साथ मारपीट की गई. गालीगलौच भी किया गया. महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.”

Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश कर रही है. ज्वॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस आनंद प्रकाश तिवारी ने इंडिया टुडे को बताया कि थाना प्रभारी को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

वीडियो- कानपुर में टिकट मांगने पर पुलिसवालों ने TTE को बुरी तरह से मारा

Advertisement