The Lallantop

यूनाइटेड किंगडम की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने सबसे लंबे समय तक यूनाइटेड किंगडम में शासन किया.

Advertisement
post-main-image
यूके की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय.

यूनाइटेड किंगडम की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth) का निधन हो गया है. वो 96 साल की थीं. किंगडम की रॉयल फैमिली ने इस खबर की पुष्टि की है. उन्होंने ट्वीट कर बताया, 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'आज दोपहर (ब्रिटेन के समय के अनुसार) बाल्मोरल किले में महारानी का निधन हुआ. राजा और रानी के सगे-संबंधी आज शाम बाल्मोरल में रहेंगे और कल लंदन लौटेंगे.'

एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटिश इतिहास की सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी रहीं. उनके निधन के बाद अब उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स यूनाइटेड किंगडम के राजा बन गए हैं. उनकी ताजपोशी बाद में होगी.

Advertisement
25 साल की उम्र में बनी थीं महारानी

एलिजाबेथ द्वितीय महज 25 साल की उम्र में ही यूनाइटेड किंगडम की महारानी बन गई थीं. इस दौरान उनका कार्यकाल काफी उतार-चढ़ाव भरा भी रहा, लेकिन उन्होंने तमाम चुनौतियों का डटकर सामना किया. एलिजाबेथ के शासन में पूरे 15 प्रधानमंत्रियों ने काम किया है. उनके पास असाधारण ज्ञान के साथ-साथ वैश्विक मामलों का लंबा अनुभव और राजनीतिक तटस्थता की महारत हासिल थी.

साल 1977 में अपने सिल्वर जुबली संदेश में महारानी ने कहा था, 

‘जब मैं 21 वर्ष की थी, तभी मैंने जनता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया और उस प्रतिज्ञा को पूरा करने के लिए भगवान से मदद मांगी."

Advertisement

यूनाइटेड किंगडम की महारानी के निधन के बाद दुनियाभर से शोक संदेश आ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है. भारत के प्रधानमंत्री ने कहा,

‘महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा. उन्होंने अपने राष्ट्र और लोगों को प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया. उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया. उनके निधन से पीड़ा में हूं. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और यूके के लोगों के साथ हैं.’

पीएम मोदी ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ अपनी मुलाकात को याद किया और कहा कि जिस गर्मजोशी और विनम्रता के साथ वो मुलाकात करती थीं, वो उसे कभी नहीं भूल पाएंगे. नरेंद्र मोदी ने ये भी बताया कि जब वो एलिजाबेथ से मिले थे, तो महारानी ने उन्हें एक रूमाल दिखाया था, जो कि महात्मा गांधी ने उन्हें उनकी शादी पर भेंट किया था.

दुनियादारी: एक आतंकवादी को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने की प्रक्रिया क्या है?

Advertisement