The Lallantop

इस स्कूल ने मैथ्स टीचर के लिए वेकेंसी निकाली, ऐड में ही पूछ लिया तगड़ा सवाल!

क्या आप नंबर बता सकते हैं?

Advertisement
post-main-image
लोगों ने नंबर पता कर लिए

सोशल मीडिया पर नौकरी के इश्तेहार तो कई वायरल होते रहते हैं. कंपनियां अपनी क्रिएटिविटी लगाकर जॉब के लिए ऐड देती हैं. कई बार ये लोगों को पसंद आती है तो कई बार लोग इस पर गुस्सा जाते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही जॉब ऐड की चर्चा हो रही है. ये जॉब ऐड मैथ्स टीचर्स के लिए है. ऐड गुजरात के एक स्कूल का बताया जा रहा है जहां मैथ्स के टीचर्स की जरूरत है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस जॉब ऐड में ऐसा क्या है कि ये वायरल (Harsh Goenka shares Unique Ad by this Gujarat school seeking Maths teachers) हो रहा है? चलिए आपको बताते हैं.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस ऐड में सबसे कमाल की बात स्कूल के फोन नंबर हैं. दरअसल नवसारी (गुजरात) के माणेकलाल रोड स्थित भक्ताश्रम स्कूल के लिए कुछ मैथ्स टीचर्स की जरूरत थी. स्कूल वालों ने ऐड दिया. लिखा कि नौकरी का अवसर. गणित के शिक्षक चाहिए.' फोटो बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने शेयर की है. फोटो में स्कूल ने पूरा अड्रेस लिख दिया. बस फोन नंबर देने में कलाकारी दिखा दी. स्कूल वालों ने साफ-साफ मोबाइल नंबर नहीं लिखा. उन्होंने मोबाइल नंबर के बजाय एक समीकरण दे दिया. अब भई, मैथ्स के टीचर की जरूरत है तो इतने बड़े समीकरण को वही शख्स हल कर पाएगा जिसे अच्छी मैथ्स आती हो. पहले तो आप वायरल ऐड की फोटो देखिए...

Advertisement

स्कूल वालों को फोन आते ही समझ आ जाएगा कि मैथ्स का टीचर वेकेंसी के लायक है कि नहीं. इस ऐड की फोटो खासी वायरल है और लोगों को इस पर मौज आ रही है. अब इस फोटो पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं. कह रहे हैं कि स्कूल वालों को इस तरह का ऐड आइडिया देने वाले को प्रमोट करना चाहिए. कुछ लोगों ने तो इक्वेशन सॉल्व करके मोबाइल नंबर ही बता दिए.

लोगों को तो ऐड देने का ये अंदाज़ खासा पसंद आ रहा है और वे इस पर अलग-अलग रिएक्शंस दे रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

Advertisement

वीडियो: सोशल लिस्ट: बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के बारे में सोशल मीडिया पर ये क्या लिखा जा रहा है?

Advertisement