एलन मस्क ने ट्विटर अकाउंट्स को सस्पेंड करने से जुड़ी जरूरी जानकारी शेयर की है. उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि अब वो उन अकाउंट को सस्पेंड कर देंगे जो अपनी पहचान बदलेंगे. अगर कोई नकली अकाउंट बनाता है तो वो बंद हो जाएगा (Elon Musk Suspends Parody Accounts). मस्क ने बताया है कि अगर कोई पैरोडी अकाउंट है तो उसपर साफ लिखा होना चाहिए कि वो पैरोडी अकाउंट है. अब कोई भी शख्स किसी और का नाम या फोटो इस्तेमाल नहीं कर सकता.
मेरी नकल उतारी तो.... मस्क ने सुबह-सुबह धमकी दी, लोगों का मुंह खुला रह गया!
आपके अकाउंट के साथ ये हो सकता है?


उन्होंने ट्वीट में लिखा,
“नकली पहचान वाले अकाउंट पर साफ रूप से पैरोडी नहीं मेंशन किया गया तो उसे स्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया जाएगा.”
उन्होंने आगे लिखा,
“हमने अकाउंट सस्पेंड करने से पहले एक चेतावनी जारी की थी, लेकिन अब हम वेरिफिकेशन शुरू कर रहे हैं इसलिए कोई चेतावनी नहीं दी जाएगी. अकाउंट को डायरेक्ट सस्पेंड कर दिया जाएगा. ट्विटर ब्लू के लिए भी यही शर्त रहेगी.”
इसके साथ ही एलन मस्क (elon musk) अपने पैरोडी अकाउंट को सस्पेंड करने में जुट गए हैं. वो अकाउंट सस्पेंड कर रहे हैं और ट्विटर (twitter) पर इसकी जानकारी भी दे रहै है.
एक ट्वीट में एलन मस्क ने बताया कि उनका नाम चुराने के लिए कैथी ग्रिफिन के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है. बता दें कैथी ग्रिफिन अमेरिका की जानी मानी कॉमेडियन हैं. उन्हें ट्विटर पर ब्लू टिक भी मिला था और लगभग 2 मिलियन फॉलोअर्स थे. लेकिन अकाउंट पर उनके नाम की जगह एलन मस्क लिखा हुआ था. इस पर उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया.
इतना ही नहीं एलन ने उस कैथी को अकाउंट वापस लेने के बदले 8 डॉलर देने का ऑफर भी दे डाला.
इसी तरह मस्क के नाम से हिंदी भाषा में भी एक पैरोडी अकाउंट चल रहा था. वो अकाउंट था इयान वुलफर्ड का जो कि अब सस्पेंड हो गया है. ऑस्ट्रेलिया में हिंदी के प्रोफेसर इयान ने अपने ट्विटर अकाउंट का नाम एलन मस्क कर दिया था और प्रोफाइल व कलर फोटो भी मस्क जैसी यूज की थी. उनका अकाउंट वेरिफाइड भी था तो कई लोगों को लगा कि वो एलन मस्क का ही अकाउंट है. वुलफर्ड ने हिंदी और भोजपुरी भाषा में मस्क के नाम पर कई ट्वीट किए थे. उनके ट्वीट भारत में खूब वायरल भी हुए. एक ट्वीट था - कमरिया करे लपालप.
देखें वीडियो- इयान वूलफोर्ड इंटरव्यू: प्रोफेसर ने बताया, ट्विटर पर एलोन मस्क नाम रख कमरिया लपालप क्यों लिखा?













.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



