The Lallantop

535 करोड़ कैश ले जा रहा ट्रक बीच रास्ते खराब, फिर पता है क्या हुआ?

ट्रक के इंजन से निकलने लगा धुआं, लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. फिर...

Advertisement
post-main-image
ट्रक की सुरक्षा में लगी पुलिस (फोटो- आजतक)

आमतौर पर हम सड़कों पर अलग-अलग तरह के ट्रकों को इधर से उधर जाते हुए देखते हैं. इन ट्रकों में अलग-अलग तरह का सामान लदा होता है. हालांकि, हर बार केवल सामान ही नहीं लदा होता है. कई बार ट्रकों में पैसे भी लदे होते हैं. इन्हें बैंकों तक पहुंचाया जाता है. ऐसा ही एक ट्रक तमिलनाडु में पैसे लेकर बैंक (Tamilnadu Truck Cash) जा रहा था. पूरे 535 करोड़ रुपये कैश लेकर. बीच रास्ते में ट्रक खराब हो गया, जिसके बाद पुलिस को ट्रक की सुरक्षा के लिए बुलाया गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
कैश लेकर RBI जा रहा था ट्रक

आजतक से जुड़े संवाददाता प्रमोद यादव की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई का है. बीती 17 मई को चेन्नई के विल्लुपुरम इलाके में एक ट्रक खराब हुआ. वैसे तो ये आम बात है. रोज कहीं न कहीं कोई न कोई ट्रक खराब होता ही है. लेकिन ट्रक खास था. ट्रक में 535 करोड़ रुपये कैश लदे हुए थे. इसलिए पुलिस को सूचना दी गई.

रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई की क्रोमपेट पुलिस को ट्रक के खराब होने की जानकारी दी गई. जिसके बाद पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल शुरू की. ट्रक में मौजूद लोगों से पूछताछ की. तांबरम के सहायक आयुक्त श्रीनिवासन ने बताया,

Advertisement

“दो ट्रक चेन्नई से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) कैश लेकर जा रहे थे. इस बीच रास्ते में एक ट्रक का एक इंजन खराब हो गया. जिसके बाद इलाके में आसपास काफी भीड़ जमा होने लगी.”

दूसरे वाहन से खींचकर ले जाया गया

पुलिस के मुताबिक, सुरक्षाकर्मियों के वहां पहुंचते ही लोगों की भीड़ जुटने लगी. इस दौरान रोड पर यातायात भी धीमा हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रक से धुआं निकल रहा था. जिसके बाद जांच की गई तो पता चला कि ट्रक के इंजन में खराबी आ गई थी.

ट्रक के खराब इंजन की मरम्मत के लिए तुरंत मैकेनिक को बुलाया गया. लेकिन मैकेनिक ट्रक के इंजन को ठीक नहीं कर पाया. जिसके बाद फैसला लिया गया कि ट्रक को दूसरे वाहन की मदद से खींचकर RBI पहुंचाया जाएगा. 

Advertisement

वीडियो: सोशल लिस्ट: मुनव्वर फारुकी स्टार स्पोर्ट्स के IPL शो में आए, स्टैंडअप कॉमेडी पर बवाल, बायकॉट की मांग

Advertisement