The Lallantop

पेड़ बन गया था ये बांग्लादेशी, हाथ-पैर में उग आई डाल

रेयर किस्म की बीमारी ने बना दिया था ट्री-मैन, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर हटाया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अबुल बजनदार जब 15 साल का था तो उसके हाथों और पैरों पर पेड़ की शाखा जैसी गांठें उभर आई. कुछ समय बाद ये पेड़ की तरह बढ़ने लगी. पहले अबुल को लगा कि वो ठीक हो जाएगा लेकिन धीरे-धीरे उसके हाथ-पैर ने बिलकुल काम करना बंद कर दिया. ये बीमारी दरअसल बहुत ही अजीब किस्म का जेनेटिक स्किन डिजीज एपीडर्मोडीप्लैसिया वेरूसिफोर्मिस है. इसको ट्री मैन डिजीज कहा जाता है. जिसमें आदमी पेड़ जैसा होने लगता है. B'Desh Tree Man-1 लेकिन अब अबुल की दिक्कत कुछ कम हुई है क्योंकि ढाका मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डॉक्टरों में उसका ऑपरेशन हुआ है और उसके दाएं हाथ से छालें निकल गई हैं. 3 हफ्ते बाद अबुल के बाएं हाथ का भी ऑपरेशन होगा. B'Desh Tree Man-2 अबुल से मिलने खुद वहां के स्वास्थ्य मंत्री मोहम्मद नसीम अस्पताल पहुंचे. उनको प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भेजा था. प्रधानमंत्री को भी अबुल की फ़िकर थी.  वैसे इंडोनेशिया में इसी तरह की बीमारी वाले मरीज को 13 ऑपरेशन कराने पड़े थे. लेकिन अबुल बजनदार को इतनी सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ेगी. जो उसके लिए अच्छी बात है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement