The Lallantop

यूपी: तीन मंजिला इमारत गिरी, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत, मृतकों में डेढ़ साल की बच्ची भी

Meerut UP News: संकरी गलियां होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी बाधाएं आईं. वहां बड़ी मशीनें और बुलडोजर नहीं घुस सके. इसके बाद मलबा हटाने के लिए नगर निगम की छोटी मशीनों का इस्तेमाल किया गया.

Advertisement
post-main-image
ढहने वाली बिल्डिंग 35 साल पुरानी बताई जा रही है (फोटो- आजतक)

उत्तर प्रदेश के मेरठ में तीन मंजिला इमारत ढहने की वजह से 10 लोगों की मौत हो गई है (Building Collapsed Meerut UP Updates). हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. खबर है कि मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे. ढहने वाली बिल्डिंग करीब 35 साल पुरानी बताई जा रही है. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े उस्मान चौधरी की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना लोहिया नगर थाना इलाके के जाकिर कॉलोनी की है. 14 सितंबर की शाम को करीब पांच बजे यहां ग्राउंड फ्लोर के साथ बनी दो मंजिला इमारत अचानक ढह गई. इमारत में एक ही परिवार के लोग रहते थे. वो ग्राउंड फ्लोर पर डेयरी चलाते थे और खुद ऊपर के दो फ्लोर पर रहते थे.

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ NDRF, SDRF की टीमें पहुंचीं. स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में शामिल हुए. खबर है कि संकरी गलियां होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी बाधाएं आईं. वहां बड़ी मशीनें और बुलडोजर नहीं घुस सके. इसके बाद मलबा हटाने के लिए नगर निगम की छोटी मशीनों का इस्तेमाल किया गया. इमारत के गिरने के बाद से इलाके में बारिश भी शुरू हो गई. खबर है कि रेस्क्यू देर रात 2 बजे तक जारी रहा और फिर 15 सितंबर की सुबह को फिर से शुरू हुआ.

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीके ठाकुर ने बताया,

दस लोगों की मौत हो गई है और पांच अन्य को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिवार डेयरी व्यवसाय से जुड़ा था इसलिए हमें आशंका है कि उनके कुछ मवेशी भी मलबे में दबकर मर गए हैं.

Advertisement

मृतकों के नाम नफीसा, फरहाना, अलीसा, साजिद, सानिया, साकिब, सिमरन, आलिया, रिजा और रिम्सा हैं. इनमें एक डेढ़ साल की बच्ची और 63 साल के बुजुर्ग भी शामिल हैं. हादसे का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही घायलों को समुचित उपचार देने के भी निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- कोलकाता: झुग्गियों पर ढही 5 मंजिला इमारत, 2 लोगों की मौत, 10 लोगों को बचाया गया

पिछले हफ्ते ही लखनऊ में तीन मंजिला इमारत गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई थी और 28 लोग घायल हुए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमारत ढहने की घटना में मृतक के परिवार के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की थी.

वीडियो: लखनऊ में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, मलबे में दबकर आठ की मौत कई घायल

Advertisement