The Lallantop

संस्कृत में बात करता है दिल्ली का ये कैब ड्राइवर, जिसने देखा, वो हैरान!

वायरल वीडियो देख सब चौंके!

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

पिछले महीने एक वीडियो वायरल (Social Media Viral Video) हुआ था, इसमें एक लड़का क्रिकेट मैच की कॉमेंट्री संस्कृत में कर रहा था. वीडियो देख हर कोई चौंक गया था और ये वीडियो लाखों लोगों ने देखा था. वीडियो इतना वायरल हुआ था कि कई नामी लोगों ने इसे रीशेयर किया था. अब ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर पर काफी देखा जा रहा है. इसमें एक कैब ड्राइवर यात्री से संस्कृत (Cab Driver In Sanskrit) में बात करता नजर आ रहा है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस वायरल वीडियो में यात्री और ड्राइवर की ये बातचीत काफी देखी जा रही है. वीडियो लक्ष्मीनारायण नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए लक्ष्मी नारायण ने लिखा, 'अद्भुत! आज सुबह दिल्ली के इस कार ड्राइवर ने मुझसे संस्कृत में बात की.' वीडियो में कार इंडिया गेट के आसपास के इलाके में चल रही है. ड्राइवर का नाम अशोक है. वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कोई कह रहा है कि ड्राइवर का संस्कृत ज्ञान कमाल का है तो किसी ने संस्कृत भाषा को आगे बढ़ाने की बात कही. देखें ये वायरल वीडियो...

Advertisement

वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग बातें की हैं. एक यूजर ने लिखा कि इसे सुनना एक शानदार अनुभव है. आशा करती हूं कि एक दिन मैं भी इसी प्रवाह के साथ संस्कृत बोल सकूं.' इसके अलावा भी लोगों ने कई कॉमेंट्स किए हैं. आप भी देखिए कुछ रिएक्शन… 

इससे पहले एक वीडियो संस्कृत में मैच कॉमेंट्री का भी चला था. ये भी काफी देखा गया था. आप भी देखिए…

Advertisement

लोगों को तो इस ड्राइवर की संस्कृत कमाल की लगी. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

Advertisement