The Lallantop

गोली मारकर बोला, 'अब तू कभी नाच नहीं पाएगी'

सारे कीवर्ड हैं इस खबर में. पाकिस्तान, एक्ट्रेस, हत्या.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

पाकिस्तान के लाहौर में एक थिएटर एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या कर दी गई. नाम था किस्मत बेग. शुक्रवार को जब वो लाहौर में अपना एक प्ले करके थिएटर से घर लौट रही थीं, तभी एक कार और बाइक ने उनकी कार सड़क पर रोक ली और बाइकर्स ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं. किस्मत को हाथ, पैर और पेट में 11 गोलियां लगीं. हॉस्पिटल ले जाई गईं, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई. कार में उनके साथ बैठे उनके मैनेजर को भी एक गोली लगी, हालांकि, वो सुरक्षित हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ढेर सारे लोगों के लिए ये एक आम सी खबर है. सारे कीवर्ड हैं इसमें. पाकिस्तान, एक्ट्रेस, हत्या. आदत हो चुकी है लोगों को इस तरह की खबरों की. नॉर्मल रूटीन सी लगती हैं. लेकिन इस मामले में एक बार बिल्कुल नॉर्मल नहीं है. किस्मत को गोली मारने वाला शख्स जाते-जाते ये चीखकर गया कि


'किस्मत, अब तू कभी नाच नहीं पाएगी.' kismat-baig
हॉस्पिटल में किस्मत बेग

किस्मत को गोली किसी पुरानी रंजिश या पैसों से जुड़ी किसी वजह से नहीं मारी गाई थी. वो शिकार बनी, क्योंकि उसका नाचना कुछ लोगों को खल रहा था. उसका स्टेज पर परफॉर्मेंस देना कुछ लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रहा था. नतीजा, किस्मत को अपनी जान गंवानी पड़ी. और ये कोई पहला वाकया नहीं था, जब किस्मत ऐसे किसी हमले की शिकार हुई. इससे पहले भी दो बार उस पर हमला हो चुका था.

Advertisement

पाकिस्तान में अपने सपनों के पीछे भाग रहीं लड़कियों के साथ ऐसा सलूक कोई नया नहीं है. सितंबर में वहां के 'अब तक' चैनल की एंकर सना फैजल को उसके फैन ने जहरीली आइसक्रीम खिला दी थी. उसने पहले ऑटोग्राफ और सेल्फी की गुजारिश की और फिर ऐसी आइसक्रीम थमा गया, जिसमें जहर था.


sana
सना फैज़ल

सना के अलावा इस लिस्ट में नादरा, नागू, यास्मीन, नैना, नगीना, मारवी, करिश्मा, संगम और आरजू जैसे कई नाम हैं, जिन्होंने थोड़ी शोहरत कमाई, लेकिन उसके बाद ये लड़कियां मौत के घाट उतार दी गईं. इनमें से कुछ मामले दुश्मनी के थे, लेकिन कुछ जिद के. कुछ बिगड़ैल लोगों का दिल जब इन लड़कियों पर आ जाता है और ये लड़कियां उन्हें 'न' कह देती हैं, तो खामियाजा जान देकर ही चुकाना पड़ता है. न जाने ये कब तक होता रहेगा.

Advertisement
Advertisement