The Lallantop

ट्रेन के एसी कोच में थे यात्री, कंबल से इतनी बदबू आई की उल्टी हो गई, चक्कर आ गया!

यात्रियों के हेल्थ चेकअप के लिए आधे घंटे तक रुकी रही ट्रेन.

Advertisement
post-main-image
सांकेतिक फोटो

लखनऊ (Lucknow) से वाराणसी (Varanasi) तक एक ट्रेन (Train) चलती है. ट्रेन का नाम है कृषक एक्सप्रेस (Krishak Express). ये ट्रेन खबरों में तब आई जब इसमें सफर कर रहे कुछ लोगों ने कंबल (Blanket) से बदबू (Foul smell) आने की शिकायत की. बात तब बढ़ी, जब यात्रियों की तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद आनन फानन में ट्रेन रुकवानी पड़ी और जरुरी मेडिकल सुविधा मुहैया करवाई गई.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
यात्रियों की तबीयत खराब

आज तक से जुड़े अभिषेक मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार 9 जनवरी, को लखनऊ से वाराणसी के लिए चलने वाली कृषक एक्सप्रेस के एसी कोच बी-5 में सफर कर रहे तीन यात्रियों की अचानक तबीयत खराब हो गई.  ट्रेन जब लखनऊ स्टेशन से छूटने वाली थी, तो तीनों यात्रियों ने उनको दिए गए कंबल से बदबू आने की शिकायत की. जिसके बाद कंबल बदल दिए गए. लेकिन ट्रेन जैसे ही बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पहुंची तो तीनों यात्रियों को उलटी होने लगी. 

रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद आनन फानन में ट्रेन को बादशाह नगर स्टेशन पर रुकवाया गया और यात्रियों के चेक अप के लिए बादशाहनगर रेलवे अस्पताल से एक मेडिकल टीम बुलाई गई. चेक अप के दौरान यात्रियों ने बताया कि कंबल से बदबू आने की वजह से उन्हें चक्कर आया, जिसके बाद उन्हें उलटी हो गई. इसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें अस्पताल चलने के लिए कहा, तो उन्होंने मना कर दिया.

Advertisement
आधा घंटा रुकी रही ट्रेन

यात्रियों की हालत में जब सुधार हुआ तो ट्रेन को रवाना किया गया. घटना के दौरान ट्रेन को बादशाह नगर स्टेशन पर करीब आधे घंटे के लिए रोका गया था. CPRO पंकज कुमार ने बताया कि यात्रियों के पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही ट्रेन को रवाना किया गया.

रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद यात्रियों ने साफ-सफाई को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि, रेलवे की तरफ से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है.

(ये स्टोरी हमारे साथी आर्यन ने लिखी है.)

Advertisement

वीडियो: लंदन की ट्रेनों में आदमी-औरत ऐसे बिना पैंट क्यों घूम रहे हैं?

Advertisement