
मेकर्स को एंटी हिंदू भी कहा जा रहा है. फोटो - FIR

लखनऊ के हजरतगंज में FIR दर्ज की गई. फोटो - FIR
शो बीते गुरुवार रात रिलीज़ हुआ था. उसके बाद से ही कंट्रोवर्सी शुरू हो गई थी. #BoycottTandav ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा. लोग आरोप लगाने लगे कि हिंदू मान्यताओं का मज़ाक उड़ाया गया है. महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक राम कदम ने भी घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शो के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. मेकर्स के खिलाफ सख्त कारवाई करने की मांग की. इसी मामले को लेकर बीजेपी सांसद मनोज कोटक ने सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को लेटर भी लिखा था. कहा था कि OTT प्लेटफॉर्म्स युवाओं में काफी पॉपुलर हैं. यहां सेंसरशिप नहीं होती है, इस कारण लगातार हिंदू भावनाओं पर हमले हो रहे हैं. इसे रेगुलेट किया जाना जरूरी है.
बता दें कि इसी मसले को लेकर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अमेज़न प्राइम वीडियो इंडिया को समन भी भेजा है. मंत्रालय ने प्लेटफॉर्म के ऑफिशियल्स से इस पर सफाई मांगी है. इसी दौरान अमेज़न प्राइम वीडियो के ऑफिशियल्स ने PTI से बात की. कहा कि इस मामले पर वे मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं देंगे.
शो के एक सीन में मोहम्मद ज़ीशान अयूब का किरदार एक प्ले कर रहा है. जहां वो भगवान शिव बना है. उसी हिस्से को लेकर बवाल हुआ है. अभी ज़ीशान या डायरेक्टर अली अब्बास ज़फ़र की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.






















