भारत और बांग्लादेश के बीच T20 विश्वकप 2022 का एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. बुधवार 2 नवंबर को हुए इस मैच में भारत ने जीत हासिल की, लेकिन बांग्लादेश से उसे कड़ी टक्कर मिली. उसके खिलाड़ियों ने मैच के आखिर तक हार नहीं मानी और क्रिकेट प्रेमियों को एक यादगार मैच देखने को मिला.
'भारत जीता तो अपना नाम नरेंद्र मोदी रख लूंगी', पाकिस्तानी फैंस ने क्या नहीं कह डाला था!
एक वक्त जब मैच भारत के हाथ से निकलता हुआ दिख रहा था, उस समय कई पाकिस्तानी फैन्स खुशियां मना रहे थे.


इस मैच में पाकिस्तानी दर्शकों की भी काफी दिलचस्पी देखने को मिली. बीच में एक समय ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जहां से ऐसा लग रहा था कि भारत मैच हार सकता है. लेकिन तभी बारिश हो गई और बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रन बनाने का लक्ष्य मिला. जबकि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 184 रन बनाए थे.
बहरहाल एक वक्त पर जब मैच भारत के हाथ से निकलता हुआ दिख रहा था, उस समय कई पाकिस्तानी फैन्स खुशियां मना रहे थे. किसी ने लिखा कि ये 'कुदरत का निज़ाम' है तो किसी ने लिखा कि अगर भारत मैच जीतता है तो वे अपना नाम बदल लेंगे.
सेहर शिन्वारी नाम की एक पाकिस्तानी महिला, जो ट्विटर पर खुद को एक्टर और सोशल एक्टिविस्ट बताती हैं, ने लिखा,
'अगर भारत बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीत जाता है तो मैं अपना नाम सेहर शिन्वारी से बदल कर नरेंद्र मोदी कर लूंगी.'
वहीं फरीद खान नाम के एक पाकिस्तानी पत्रकार ने लिखा,
'कुदरत का निज़ाम हकीकत में होता है. #T20WorldCup'
इसी तरह @hazharoon नाम के हैंडल से लिखा गया,
'भारतीय क्रिकेट को लेकर वाकई में चिंतित हूं कि विराट कोहली के रिटायर होने पर क्या होगा. #INDvBAN #T20WorldCup'
इहतिशाम उल हक नाम के एक पत्रकार ने मैच में अंपायर के निर्णय पर तंज करते हुए लिखा,
'मुबारक हो इंडिया!! आप सेमिफाइनल में पहुंच गए.'
इहतिशाम के ट्वीट का भाव ये है कि अंपायर द्वारा लिए गए कथित गलत फैसलों के चलते भारत को मैच जीतने में मदद मिली है. उन्होंने भारत-पाकिस्तान के उस मैच के अंपायर की भी फोटो शेयर की, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को मात दे दी थी.
इसी तरह उसामा नाम के एक अन्य यूजर ने कहा कि भारत चाहे पाकिस्तान के साथ खेले या फिर बांग्लादेश के साथ, मैच हमेशा भारत के पक्ष में जाता है.
उन्होंने ट्वीट कर कहा,
'भारत चाहे पाकिस्तान से मैच खेल रहा हो या बांग्लादेश से या फिर किसी एशियाई देश से, मैच भारत के पक्ष में होता है. अंपायर भी वही करते हैं जो आईसीसी कहता है यानी बीसीसीआई. इसका मतलब आईसीसी = बीसीसीआई.'
हालांकि खुद बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने इन तरह आरोपों को खारिज किया है और कहा कि बारिश हुई थी तो ग्राउंड स्लिपरी होना ही था, इसलिए कंडीशंस का बहाना नहीं दिया जा सकता है.
दी सिनेमा शो: शाहरूख खान की 'पठान' का टीजर देखकर आलिया, अर्जुन और ऋतिक रोशन से क्या कहा?












.webp?width=275)



.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



