स्वराज की मदद से स्वदेश लौटी जर्मनी में फंसी औरत
सिर्फ ललित मोदी की मदद करने का आरोप लगाने वाले अब जरा चुप हो जाएं. ये सारी हेल्प ट्विटर के जरिए की गई.
Advertisement

फोटो - thelallantop
सिर्फ ललित मोदी की मदद करने का आरोप लगाने वाले अब जरा चुप हो जाएं. फॉरेन मिनिस्टर सुषमा स्वराज जर्मनी के रिफ्यूजी कैंप में फंसी एक इंडियन महिला गुरप्रीत और उसकी बेटी को इंडिया वापस ले आई हैं.
https://twitter.com/SushmaSwaraj/status/694892982051287040 महिला ने एक वीडियो के जरिए अपने जर्मनी में फंसे होने की बात बताई थी, जिसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया गया.
https://www.youtube.com/watch?v=GPfRJqiDZbY&feature=youtu.बे इससे पहले सुषमा स्वराज ने ट्विटर हैंडल से ये वीडियो शेयर किया. सुषमा ने लिखा, 'हमने जर्मनी में अपने दूतावास से रिपोर्ट ली है. आपके पापा से भी बात की गई है. हम आपकी जल्द मदद करेंगे.'
https://twitter.com/SushmaSwaraj/status/694527150414692352 एक फरवरी को किसी ने ट्विटर पर सुषमा को टैग करते हुए ये वीडियो शेयर किया था. सुषमा फौरन एक्टिव हुईं और ट्वीट करते हुए गुरप्रीत का नंबर मांगा. वीडियो में गुरप्रीत कहती हैं कि उनके ससुराल वालों ने धोखे से उन्हें जर्मनी भेज दिया है. गुरप्रीत इस वक्त जर्मनी के रिफ्यूजी कैंप में रह रही हैं. गुरप्रीत फरीदाबाद की रहने वाली हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















