The Lallantop

बेटी अथिया के KL राहुल को डेट करने पर सुनील शेट्टी ने बहुत प्यारी बात बोली है

सुनील शेट्टी की बात सुनकर आपको भी वो 'डैडी कूल' लगने लगेंगे.

Advertisement
post-main-image
रिपोर्ट्स के मुताबिक अथिया और राहुल दोस्तों के साथ नए साल की छुट्टियां मनाने थाईलैंड गए थे और इंस्टाग्राम की ये तस्वीर थाईलैंड की ही है.

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल इन दिनों खबरों में हैं. चर्चा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं. अथिया एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं. सुनील शेट्टी ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू में उन्होंने अथिया और राहुल के रिलेशनशिप रूमर्स को लेकर बहुत ही प्यारी बात कही. सुनील ने कहा-

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हम ( सुनील और उनकी पत्नी माना शेट्टी) बच्चों से बहुत प्यार करते हैं. और उनसे भी जिन्हें ये बच्चे डेट कर रहे हैं. बच्चे एक-दूसरे से प्यार करते हैं और मेरे हिसाब से प्रोफेशन से ज्यादा आज के वक्त में खुश रहना अहम है. क्योंकि हमारी जिंदगियों से वो स्पेस गुम हो चुका है. हम सब खुश हैं. समय बदल गया है. मुझे बच्चों की पसंद पता है. मुझे अहान की गर्लफ्रेंड (तानिया श्रॉफ) पसंद है और अथिया जिसके साथ हैं मुझे उससे भी प्यार है. मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है. माना (सुनील शेट्टी की पत्नी) को भी कोई समस्या नहीं है और बच्चे खुश हैं. हम खुशनसीब हैं कि वो (राहुल और तानिया) अच्छे परिवारों से हैं. विनम्र हैं. और हमारे परिवार में अच्छे से फिट हो चुके है.'

आथिया और राहुल पहले भी कई बार साथ नजर आ चुके हैं. लेकिन जब राहुल ने इंस्टाग्राम पर अथिया के साथ फोटो डाली, उसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आने लगीं. राहुल ने इस फोटो को कैप्शन दिया था- 'हैलो, देवी प्रसाद..?'

इस फोटो पर सुनील शेट्टी, अहान शेट्टी, हार्दिक पंड्या, शिखर धवन और अर्जुन कपूर जैसे सेलेब्रिटीज़ ने भी कमेंट किया है.

खैर, सुनील शेट्टी की बात सुनकर उनकी फिल्म 'क्रोध' (2000) याद आ गई, जिसमें उनकी पांच बहनें थीं. फिल्म में वो अपनी पांचों बहनों के बॉडीगार्ड बने रहते हैं और बहनों की नाम में दम करके रखते हैं. लेकिन फिल्मों में इतर सुनील शेट्टी असल जिदंगी में तो बहुत कूल हैं. है न.

Advertisement


Video : अजय देवगन की बेटी नीसा के ट्रोल्स को उनकी ये बात सुनकर थोड़ी भी शर्म होगी, तो आ जाएगी

Advertisement
Advertisement