The Lallantop

UPSC एस्पिरेंट के बेडरूम और बाथरूम में लगे थे खुफिया कैमरे, मकान मालिक का बेटा गिरफ्तार

UPSC परीक्षा की तैयारी कर रही महिला को एक दिन लगता है कि उसके वॉट्सऐप अकाउंट पर कुछ अलग हो रहा है जिसे वो ऑपरेट नहीं कर रही है. फिर उसने अपने लिंक किए गए डिवाइस की जांच की.

Advertisement
post-main-image
महिला दिल्ली में किराएदार के तौर पर रह रही थी और आरोपी उसके मकान मालिक का बेटा है. (फ़ोटो/इंडिया टुडे)

दिल्ली के शकरपुर इलाके में UPSC की तैयारी कर रही एक युवती के बेडरूम और बाथरूम में कथित तौर पर जासूसी कैमरे मिले हैं. पुलिस ने इस आरोप में 30 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. महिला दिल्ली में किराएदार के तौर पर रह रही थी. आरोपी उस मकान के मालिक का बेटा है जहां युवती रह रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा और हिमांशु मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक UPSC परीक्षा की तैयारी कर रही महिला को एक दिन लगता है कि उसके वॉट्सऐप अकाउंट पर कुछ अलग हो रहा है जिसे वो ऑपरेट नहीं कर रही है. फिर उसने अपने लिंक किए गए डिवाइस की जांच की. इसमें पता चला कि लड़की का वॉट्सऐप अकाउंट किसी अज्ञात लैपटॉप से भी एक्सेस (लॉगिन) किया गया है. महिला ने इसके बाद अपने अपार्टमेंट की तलाशी ली. इसी दौरान उसे बाथरूम के बल्ब होल्डर के अंदर खुफिया कैमरा मिला.

रिपोर्ट के मुताबिक कैमरा मिलते ही महिला ने तुरंत पुलिस को फोन किया. अधिकारी मामले की जांच करने के लिए पहुंचे. तलाशी के दौरान उन्हें उसके बेडरूम के बल्ब होल्डर में भी छिपा हुआ एक और स्पाई कैमरा मिला.

Advertisement

महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह घर से बाहर होती थी तो वह अक्सर अपने मकान मालिक के बेटे करण को घर की चाबियां सौंपती थी. महिला के बयान के बाद पुलिस ने करण से पूछताछ की.

यह भी पढ़ें: इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स ह़ॉस्टल में मिला हिडन कैमरा, टॉयलेट में छिपाया गया था!

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान करण ने तीन महीने पहले कैमरे लगाने की बात स्वीकार की. उसने बताया कि उस वक्त महिला उत्तर प्रदेश में अपने घर गई हुई थी. पुलिस के मुताबिक करण ने बताया कि उसने महिला के भरोसे का इस्तेमाल करते हुए बिजली की लाइन की मरम्मत के बहाने बार-बार घर की चाबियां मांगीं. ताकि वह ऑफ़लाइन कैमरों के मेमोरी कार्ड में फुटेज को स्टोर कर सके.

Advertisement

पुलिस ने कहा है कि करण के कब्जे से एक जासूसी कैमरा और रिकॉर्ड किए गए वीडियो वाले दो लैपटॉप जब्त किए गए है. साथ ही संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है. करण को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी पिछले सात सालों से कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहा है. लेकिन अभी तक सफल नहीं हो पाया है. 

वीडियो: Prayagraj के लड़के टूट पड़े, आख़िर में वही हुआ, कैमरा बंद!

Advertisement