The Lallantop

फॉरेनर लड़की के कपड़े फाड़े, साथी पर किया पत्थर से हमला

अतुल्य भारत.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
घूमने-फिरने के लिए पुष्कर आई एक स्पैनिश औरत ने कुछ लोकल लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसके साथ उसके साथी पर पत्थर से हमला कर दिया. कपल ने बताया कि उन्होंने किराए पर एक बाइक ली हुई थी. और पुष्कर के एक ग्रामीण इलाके में एक मंदिर देखने जा रहे थे. तभी कुछ लड़कों ने औरत पर हमला कर उसका बैग छीन लिया. उसके कपड़े फाड़ दिए गए. जब लड़की के साथी ने उसे बचाने की कोशिश की, लड़कों ने उसके सर पर पत्थर से हमला कर दिया. कपल को उनके होटल का मैनेजर हॉस्पिटल लेकर गया. पुलिस का कहना है कि लड़की अभी सदमे में है और किसी भी तरह का बयान देने की हालत में नहीं है.
राजस्थान अपनी टूरिज्म इंडस्ट्री के लिए फ़ेमस है. बहुत फॉरेन टूरिस्ट आते हैं यहां. और पुष्कर तो वैसे भी अपने मेलों, मंदिरों, और पुष्कर लेक के लिए जाना जाता आया है. कहते हैं एक बार ब्रह्मा जी अपना महायज्ञ करने के लिए एक सुंदर सी जगह खोज रहे थे. जिसके लिए उन्होंने एक हंस की चोंच में कमल का फूल देकर उसे जगह खोजने भेजा. हंस ने जिस जगह फूल गिराया, वह जगह पुष्कर कहलाई. उसके बाद ब्रह्मा जी ने यहां यज्ञ किया. ये भी कहते हैं कि यज्ञ में आहूति देने के लिए सरस्वती जी की ज़रुरत थी. लेकिन वो वहां नहीं थीं. तो ब्रह्मा जी ने गुर्जर समुदाय की एक औरत से शादी कर यज्ञ पूरा किया. इस बात से गुस्सा होकर सरस्वती जी ने ब्रह्मा को शाप दिया था कि पुष्कर को छोड़ कहीं भी ब्रह्मा जी की पूजा नहीं होगी.
इंडिया का सबसे पुराने शहरों में से एक है पुष्कर. धर्म, रिवाजों और परंपराओं का शहर. उन्हीं परंपराओं का जिनके नाम पर 'इनक्रेडिबल इंडिया' को बेचा जाता है. लेकिन जब इन फॉरेनर्स को लोग तंग करते हैं, या ऑटो वाले, दुकानदार और गाइड बेवजह लूटते हैं, तब कोई आमिर खान इन्हें बचाने नहीं आता. https://www.youtube.com/watch?v=-T2qtEu9e5o राजस्थान टूरिज्म कहता है कि फॉरेनर जब राजस्थान आते हैं तो उनका मुंह खुला का खुला रह जाता है. क्योंकि घूमते-घूमते उन्हें 'जाने क्या दिख जाए!' https://www.youtube.com/watch?v=O5DT3-nn0-8 ऊपर वाले ऐड में जो हुआन है, वैसी ही होगी वो लड़की भी जिसके कपड़े फाड़े गए. मुंह बाए 'इनक्रेडिबल इंडिया' को देखती. फर्क सिर्फ इतना होगा कि हुआन अच्छी यादें लेकर अपने देश को वापस गई होगी. और ये लड़की सदमा लेकर वापस जाएगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement