The Lallantop

आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में सपा नेता अरेस्ट, कहा फेसबुक हैक हुआ था

बीजेपी ने इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया था.

Advertisement
post-main-image
आरोपी अदनान ने फ़ेसबुक अकाउंट हैक होने का आरोप लगाया है.

हिन्दू धर्म और महिलाओं को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने अदनान खान नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पिछले दिनों अदनान खान नाम से एक फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ था, जिसमें हिंदुओं और महिलाओं पर आपत्तिजनक बातें लिखी हुई थी. फ़ेसबुक पोस्ट में अखिलेश यादव के सत्ता में वापस आने के बाद राज्य में सब ठीक होने की बात धमकी भरे लहजे में लिखी गई थी. पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद लोगों ने दावा किया कि अदनान समाजवादी पार्टी का नेता है. BJP उत्तर प्रदेश के ट्विटर हैंडल ने ट्वीट किया,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
अखिलेश यादव के संरक्षण में सपाई हिंदुओं को धमकी दे रहा है. लेकिन उनको ये नहीं भूलना चाहिए कि यूपी के मुख्यमंत्री कौन हैं.
अदनान खान, सपा यूथ विंग टांडा विधानसभा का अध्यक्ष है… समाजवादी पार्टी की फैक्ट्री में तैयार होने वाले ऐसे तत्वों को याद रखना चाहिए कि योगी सरकार में यदि नफरत फैलाओगे तो हवालात की हवा के साथ-साथ कोई कड़वी दवा भी खानी पड़ सकती है.

ट्वीट किए पोस्टर में अदनान ख़ान को सपा नेता अखिलेश यादव के साथ दिखाया गया है. उत्तर प्रदेश BJP अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी इस मामले पर ट्वीट किया और अदनान ख़ान के फ़ेसबुक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा-  

वहीं, BJP IT सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा-

Advertisement
सपा यूथ विंग की टांडा विधानसभा, अम्बेडकरनगर का अध्यक्ष अदनान खान खुलेआम अखिलेश यादव की सरकार आने का हिंदुओं को डर दिखा रहा है. अखिलेश सत्ता से कोसों दूर हैं तो भी उनके कार्यकर्ता हिंदू महिलाओं को अपने हरम में रखने के सपने देख रहे हैं. यही गुंडागर्दी और अराजकता सपा का चरित्र है.

फ़ेसबुक अकाउंट हैक होने का आरोप

अदनान ख़ान ने इस पूरे प्रकरण में अपने आप को निर्दोष बताया है. उसने दावा किया है कि उसका फ़ेसबुक अकाउंट हैक करके इस तरीक़े का आपत्तिजनक पोस्ट किया गया है. उसने अपने फ़ेसबुक अकाउंट से एक और पोस्ट किया जिसमें लिखा-

मेरे फेसबुक अकाउंट से कुछ शरारती तत्वों द्वारा कुछ आपत्तिजनक पोस्ट किये जा रहे थे , असुविधा क लिए खेद है,  आगे से ऐसी स्थिति या शिकायत का मौका नहीं उत्पन्न होगा. 

Advertisement
इसके अलावा उसने अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक को फ़ेसबुक अकाउंट हैक होने पर एक शिकायत भी दर्ज की है. अदनान ख़ान का पोस्ट वायरल होने पर उसके ख़िलाफ़ धार्मिक भावना भड़काने और शांति भंग करने के आरोप में FIR दर्ज हुई. शुरुआती जांच में दोषी पाए जाने के बाद उसे गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया. वहीं अंबेडकर नगर के एसपी आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि आरोपी अदनान समाजवादी पार्टी की युवा शाखा के प्रमुख है या नहीं. लेकिन उसकी सोशल मीडिया पर सभी सीनियर सपा नेताओं के साथ तस्वीरें हैं. वहीं बसखारी के CHO श्रीनिवास पांडेय का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बाद हमने आरोपी को वॉर्निंग दी थी लेकिन उसने पोस्ट नहीं हटाया. इसके बाद हमने उसे गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement