The Lallantop

'नाटु नाटु' पर नाचे कोरिया के राजदूत, वीडियो देख PM मोदी ने ये बात कही

पीएम मोदी ने रीट्वीट किया वीडियो.

Advertisement
post-main-image
वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट

RRR का गाना है 'नाटु-नाटु'. गोल्डन ग्लोब और हॉलीवुड क्रिटीक्स जैसे अवॉर्ड्स जीत चुका है. ऑस्कर में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेटेड है. गाने की थिरक ऐसी कि बेहद पॉपुलर भी हुआ. अब कोरियन राजदूत ने इस गाने पर डांस किया, वीडियो बनाया और ट्वीट कर दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस वीडियो पर रिऐक्ट किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

यहां देखें वीडियो -

Advertisement

अब वायरल हो रहे इस वीडियो को भारत में कोरियाई दूतावास के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया गया था. 53 सेकंड की क्लिप में दिख रहा है, साउथ-कोरियन दूतावास के कर्मचारी जम कर नाटु-नाटु पर नाच रहे हैं. उनके साथ राजदूत चांग जे-बोक भी हैं. और तो और, टीम ने गाने के हुक स्टेप भी कर लिया, जो डांस के माहिरों के लिए भी बहुत तेज़ और जटिल स्टेप है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा-

"हम आपके साथ कोरियाई दूतावास के नाटु-नाटु का डांस कवर शेयर कर रहे हैं. दूतावास के कर्मचारियों के साथ कोरियाई राजदूत चांग जे-बोक को भी देखें!"

ख़बर के लिखे जाने तक इस वीडियो को 4.5 लाख से ज़्यादा बार देखा गया है. ये क्लिप PM मोदी की भी नज़र में आया. नरेंद्र मोदी ने वीडियो रीट्वीट किया और लिखा -

Advertisement

'जीवंत और मनमोहक टीम एफ़र्ट.'

एम एम कीरावनी ने 'नाटु नाटु' कम्पोज़ किया है. किसी भी भारतीय फ़िल्म और तेलुगु भाषा का पहला गाना है 'नाटु-नाटु', जिसे ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है. 2008 में ए.आर. रहमान ने 'जय-हो' के लिए ऑस्कर जीता था, मगर वो 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए था. जो एक यूएस-ब्रिटिश प्रोडक्शन की फ़िल्म थी.

ऑस्कर अवॉर्ड आने ही वाले हैं. 12 मार्च को हैं. 'नाटु नाटु' के साथ टक्कर में 'टॉप गन: मैवरिक' से लेडी गागा का गाना 'होल्ड माई हैंड' और 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' से रिहाना का ‘लिफ़्ट मी अप’ जैसे धांसू गाने हैं.

वीडियो: 'नाटु नाटु' बनाने वाले एमएम कीरवानी को किस मजबूरी की वजह से नाम बदलकर काम करना पड़ा था

Advertisement