The Lallantop

बेटे ने चुपके से मां को पहना दी सोने की चेन, लोग बोले- 'बेटा हो तो ऐसा'

वीडियो देख हर कोई इमोशनल.

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

मां.... ये केवल एक शब्द नहीं बल्कि अपने आप में पूरा संसार है. अगर आप अपने कामों से मां को खुश कर सकते हैं तो ये आपके जीवन की एक बड़ी सफलता है. ऐसे ही लोगों की आंखों में खुशी देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Social Media Viral Video) है. इसमें एक बेटा अपनी मां को एक सरप्राइज (Mom Viral Video) दे रहा है. सरप्राइज पाकर मां इमोशनल हो गई. परिवार के ही किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे ट्विटर पर शेयर कर दिया. यहां से ये खासा देखा जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वीडियो में मां बच्चों के लिए थाली में खाना परोस रही है. वो अपने काम में मगन है. उसे पता भी नहीं है और पीछे से उसका बेटा आता है. अचानक उसे सोने की चेन पहना देता है. सरप्राइज में सोने की चेन पाकर मां के चेहरे पर एक सुकून देने वाली हंसी आ जाती है. जैसे ही बेटा अपनी मां को पीछे से आकर चेन पहनाता है तो उसकी मां इमोशनल हो जाती है. सामने खड़े किसी दूसरे सदस्य ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. ये वीडियो काफी देखा जा रहा है. पहले आप भी देखिए…

Advertisement

ये वीडियो ट्विटर के अलावा फेसबुक और ट्विटर पर भी खासा वायरल है. लोग कह रहे हैं कि मां तो मां होती है. किसी ने इस बेटे की तारीफ की है. कुछ लोगों ने लिखा कि उन्हें मां और बेटे का प्यार देखकर अच्छा लगा. लोग वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप. बाकी लल्लनटॉप अड्डा वापस आ रहा है. 18, 19, 20 नवंबर को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में जमेगा अड्डा. रजिस्ट्रेशन के लिए इस लिंक पर क्लिक कर द लल्लनटॉप ऐप डाउनलोड करिए और फ्री रजिस्ट्रेशन करिए.

देखें वीडियो- सड़क पर फूल बेचने वाली लड़की मॉडल निकली!

Advertisement
Advertisement