पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose wala) के शव का सोमवार, 30 मई की रात पोस्टमॉर्टम किया गया. ऐसा बताया जा रहा हा कि पोस्टमॉर्टम में मूसेवाला के शरीर पर 24 गोलियों के घाव पाए गए. वहीं, एक बुलेट सिर की हड्डी में जा फंसी थी.
"बॉडी में मिले 24 गोलियों के निशान" - सिद्धू मूसेवाला के पोस्टमॉर्टम में और क्या पता चला?
सिद्धू मूसेवाला को ज्यादातर गोलियां छाती और पेट पर लगी थीं, ज्यादा खून बहने से हुई मौत.


सिद्धू मूसेवाला के शव के पोस्टमॉर्टम में पांच डॉक्टरों का पैनल शामिल हुआ. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट अब तक पुलिस के साथ शेयर नहीं की गई है. आजतक के तनसीम हैदर की रिपोर्ट में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मूसेवाला पर हमलावरों ने तकरीबन 30 राउंड फायरिंग की थी. इस दौरान 24 बुलेट्स मूसेवाला को लगीं.
ज्यादा खून बहने से हुई सिद्धू मूसेवाला की मौतमानसा जिला अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला की मौत ज्यादा खून बहने की वजह से हुई. उनके अंदरुनी अंगों में भी चोटों की पुष्टि हुई है. पोस्टमॉर्टम के बाद विसरा के सैंपल भी सुरक्षित रख लिए गए हैं और आगे की जांच के लिए भेजे जा रहे हैं.
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मूसेवाला की दाहिनी कोहनी गोलियों से आई चोटों की वजह से टूट गई थी. मूसेवाला को ज्यादातर गोलियां छाती और पेट पर मारी गईं जबकि दो गोलियां दाहिने पैर में लगी थीं.
पहले सिद्धू मूसेवाला का परिवार इस बात पर अड़ा हुआ था कि सिद्धू के शव का पोस्टमॉर्टम ना कराया जाए. हालांकि, बाद में समझाइश और आश्वासन के बाद परिवार शव के पोस्टमार्टम के लिए राजी हुआ. सिद्धू मूसेवाला के परिवार की मांग है कि इस पूरी घटना की जांच हाई कोर्ट के जज के नेतृत्व में कराई जाए. जांच में एनआईए और सीबीआई की मदद भी ली जाए.
मूसेवाला मर्डर केस में पुलिस ने पांच संदिग्धों को किया गिरफ्तारवहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मूसेवाला की हत्या की जांच के लिए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के मौजूदा जज की निगरानी में न्यायिक आयोग के गठन का ऐलान कर दिया है.
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार 30 मई को उत्तराखंड से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया. बताया जा रहा है कि ये सभी उत्तराखंड के चमोली जिले में हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे जा रहे थे. एक मुखबिर से इनपुट मिलने के बाद इन लोगों को हिरासत में लिया गया.
वीडियो- सोशल लिस्ट: सिद्धू मूसेवाला हत्या को लेकर क्यों निशाने पर आई भगवंत मान की सरकार



















