The Lallantop

"उसे पत्रकार बनना था, लेकिन आफताब..."- श्रद्धा के दोस्त ने बताया, कहा- रूह कांप गई

श्रद्धा के दोस्त ने बताया कि वो थिएटर में भी थी.

Advertisement
post-main-image
श्रद्धा वालकर मर्डर केस. (फोटो: आजतक)

श्रद्धा वालकर (Shraddha Walker) पत्रकार बनना चाहती थी. श्रद्धा ने मास्टर इन मास मीडिया का कोर्स किया था. श्रद्धा थिएटर एक्टिविटीज में भी काफी एक्टिव थी. लेकिन आफताब से मिलने के बाद वो बदल गई थी. उतनी एक्टिव नहीं रह गई थी. 

ये बातें बताई हैं श्रद्धा के दोस्त और बैचमेट रहे रजत शुक्ला ने. 26 साल की श्रद्धा वालकर महाराष्ट्र के वसई की रहने वाली थी. श्रद्धा ने वसई के ही एक कॉलेज से मास्टर इन मास मीडिया का कोर्स भी किया था. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
'आफताब से मिलने के बाद बदल गई थी श्रद्धा'

आजतक के दिव्येश सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा के दोस्त रजत शुक्ला ने बताया,

हम पत्रकार बनना चाहते थे. हम थिएटर ग्रुप में एक साथ थे. श्रद्धा सभी थिएटर एक्टिविटीज में हिस्सा लेती थी. श्रद्धा काफी एक्टिव रहने वाली और जीवन को भरपूर तरह से जीने वाली इंसान थी. लेकिन आफताब से मिलने के बाद वो इनएक्टिव हो गई. ऐसा लगा कि उसने अपना चार्म खो दिया है. यह सब 2018 में शुरू हुआ था, जब वो आफताब से मिली थी. हमें आफताब के साथ उसके रिश्ते के बारे में 2019 में पता चला था.

Advertisement

रजत ने बताया कि शुरू में आफताब सामान्य व्यक्ति लगा था. श्रद्धा ने आफताब के साथ रहना शुरू कर दिया था और उसके साथ वसई में ही शिफ्ट हो गई थी. रजत के मुताबिक, फिर श्रद्धा और आफताब ने प्लान बनाया और काम के लिए दिल्ली शिफ्ट हो गए.

दोस्त ने परिवार को बताया

श्रद्धा मई, 2022 से लापता थी. कोई मैसेज नहीं कर रही थी. दोस्तों के भेजे मैसेज का कोई रिप्लाई नहीं दे रही थी. पुलिस केस तब फाइल किया गया, जब श्रद्धा के बचपन के दोस्त लक्ष्मण नादर ने श्रद्धा के भाई से कॉन्टैक्ट किया. श्रद्धा के परिवार को इस बारे में इन्फॉर्म किया.

रजत शुक्ला ने कहा,

Advertisement

वो लापता हो गई थी और हम उसके संपर्क में नहीं थे. हम प्रार्थना कर रहे थे कि श्रद्धा सुरक्षित और स्वस्थ हो. वो वापस आ जाए, लेकिन जब हमें पता चला कि उसे बेरहमी से मार दिया गया. उसके शरीर के अंगों को जंगल में फेंक दिया गया, तो हमारी रूह कांप गई. 

श्रद्धा के दोस्त रजत ने कहा कि यह एक बड़ी साजिश लगती है. पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है. आरोपी आफताब से पूछताछ जारी है. पुलिस ने महरौली के जंगल से शव के कुछ टुकड़े भी बरामद किए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.

वीडियो- “फेमिनिस्ट, LGBT सपोर्टर, क्लाइमेट एक्टिविस्ट”, श्रद्धा की हत्या का आरोपी खुद को ये सब बताता था

Advertisement