The Lallantop

श्रद्धा मर्डर केस: आफताब ने पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगने दी, अब वो क्या कह रहे?

फ्लैट के अगल-बगल रह रहे लोगों को ना तो हत्या की वारदात का पता चला, ना ही तीन महीनों तक ये भनक लगी कि पड़ोस के फ्लैट में एक लाश के टुकड़े करके रखा गया था.

Advertisement
post-main-image
श्रद्धा मर्डर केस में पड़ोसियों ने क्या बोला? (फोटो-आजतक)

गर्लफ्रेंड श्रद्धा वालकर की हत्या छिपाने के लिए 6 महीने तक आरोपी आफताब ने कई शातिर तरीके अपनाए. फ्लैट के अगल-बगल रह रहे लोगों को ना तो हत्या की वारदात का पता चला, ना ही तीन महीनों तक ये भनक लगी कि पड़ोस के फ्लैट में एक लाश के टुकड़े करके रखा गया था. इन पड़ोसियों (Shraddha Aaftab Neighbors on Murder) का कहना है कि पुलिस के पहुंचने से पहले उन्हें कभी कुछ संदिग्ध नहीं नजर आया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आरोप है कि आफताब पूनावाला ने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी. आफताब ने खुद कबूला कि उसने लाश के टुकड़े किए, नए फ्रिज में रखे और महीनों तक महरौली जंगल में फेंकता रहा. लेकिन पड़ोसियों को कोई शक नहीं हुआ.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लैट में शिफ्ट होने के तीन दिन बाद ही हत्या हुई. इसके चलते ज्यादातर पड़ोसियों ने कभी श्रद्धा को देखा ही नहीं. फ्लैट के नीचे रहने वाले पड़ोसी ने अखबार को बताया,

Advertisement

हम यहां जुलाई में शिफ्ट हुए थे. मैंने महिला को न कभी देखा और न ही उसके बारे में कुछ सुना. हम आफताब को काम पर जाते या घूमते हुए देखते थे. लेकिन कभी किसी बात पर शक नहीं किया. वो हमेशा पोलाइट रहता था.

एक अन्य पड़ोसी कुसुम लता ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा,

जब ये कपल पहली बार आए थे, शायद एक दो बार मैंने महिला को देखा था. बहुत सारे युवा यहां रहते हैं और अपने दोस्तों को बुलाते हैं. आफताब तेज आवाज में गाने बजाता था और कभी-कभी हमें लड़ाई की आवाज सुनाई देती थी. लेकिन ये सब बहुत आम है.

Advertisement

एक दुकानदार ने अखबार को बताया कि वो आफताब को लगभग रोज देखता था, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं लगा. आस-पड़ोस के कई लोगों को लगता था कि आफताब फ्लैट पर अकेला रहता है. रिपोर्ट के मुताबिक, आफताब का फ्लैट एक सिंगल रूम अपार्टमेंट है. ये फ्लैट पहली मंजिल पर एक भीड़भाड़ वाली गली में है. 

पुलिस के मुताबिक, आफताब ने लाश को काटने के लिए दो दिन का समय लिया. उसने ये सब कथित तौर पर फ्लैट के बाथरूम में किया और कई बार फर्श को साफ किया. आरोप है कि उसने करीब तीन महीने तक बॉडी पार्ट्स को फ्रिज में रखा और धीरे-धीरे ठिकाने लगाया. पुलिस को पास के जंगल से कुछ हड्डियां मिली हैं. वो श्रद्धा की ही हैं, ये साबित करने के लिए उन्हें फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है.

देखें वीडियो- श्रद्धा को लिव-इन के लिए मना किया था, आफताब के बारे में पिता ने ये बड़ा खुलासा किया

Advertisement