The Lallantop

श्रद्धा ने इस टीवी ऐक्टर को फोन करके आफ़ताब के बारे में क्या बताया था?

ऐक्टर ने कहा - "“जैसे ही मैंने खबरें देखीं तो मुझे याद आया कि इस लड़की से मेरी मुलाकात हो चुकी है"

Advertisement
post-main-image
(बाएं से दाएं) श्रद्धा वालकर, इमरान नजीर खान और आफताब पूनावाला. (तस्वीरें- आजतक और सोशल मीडिया)

श्रद्धा वालकर मर्डर केस से जुड़ा नया दावा किया गया है. टीवी ऐक्टर इमरान नजीर खान ने श्रद्धा के हवाले से उसकी हत्या के आरोपी आफताब पूनावाला को नशे का आदी (Aaftab Poonawala Drug Addict) बताया है. इमरान ने कहा है कि आफताब की इस लत को छुड़ाने के लिए श्रद्धा ने उनसे मदद भी मांगी थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
श्रद्धा मर्डर केस में टीवी ऐक्टर की एंट्री

इंडिया टुडे से जुड़े दिव्येश की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान नजीर खान का दावा है कि दो साल पहले खुद श्रद्धा वालकर ने उन्हें बताया था कि आफताब दो-तीन सालों तक ड्रग्स लेता रहा था. इसे लेकर श्रद्धा ने इमरान से मदद भी मांगी थी. टीवी ऐक्टर का कहना है कि वो कुछ समय से कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में अपने होमटाउन में थे. मुंबई में श्रद्धा के साथ क्या हो रहा था, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी. इमरान के मुताबिक वो सोमवार, 21 नवंबर को ही मुंबई लौटे हैं और श्रद्धा वालकर की हत्या की खबर से सकते में हैं.

तमाम चैनलों पर श्रद्धा मर्डर केस की खबरें देखने के बाद इमरान नजीर खान ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा,

Advertisement

“जैसे ही मैंने खबरें देखीं तो मुझे याद आया कि इस लड़की से मेरी मुलाकात हो चुकी है 2021 में. हम एक बीच पर क्लीनिंग के लिए गए हुए थे. वहां मेरी श्रद्धा से बात हुई थी. मैंने नोटिस किया था कि ये लड़की डिप्रेस सी है. मैंने उन्हें अपना इंट्रोडक्शन दिया. उसने बताया कि वो मीडिया लाइन में जाना चाहती है. बातचीत में उसने खुलासा किया था कि वो अपने बॉयफ्रेंड से बहुत परेशान है. वो ड्रग्स लेता है और वो उसे ड्रग्स से बाहर निकालना चाहती है. मुझे लगता था कि वो उससे प्यार करती थी तभी उसे इस सबसे बाहर निकालना चाहती थी. उसने बताया था कि बॉयफ्रेंड उसे टॉर्चर करता है, वो मानसिक रूप से परेशान है. इसी को लेकर वो डिप्रेस लग रही थी.”

रिपोर्ट के मुताबिक इस काम में श्रद्धा ने इमरान की मदद भी मांगी थी. टीवी ऐक्टर का दावा है उन्होंने नशे की लत से जूझ रहे कई युवाओं की मदद की है. उन्होंने आफताब की नशे की लत छुड़ाने में श्रद्धा की मदद करने का भी वादा किया था, लेकिन दिल्ली जाने के बाद उसने इमरान से संपर्क नहीं किया. इसी साल 18 मई को श्रद्धा की हत्या कर दी गई. उसके बॉयफ्रेंड आफताब पर ही इस हत्या का आरोप है.

कई टीवी सीरियल में दिखे हैं इमरान

इमरान नजीर खान ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है. वो कलर्स हिंदी चैनल के 'गठबंधन', सब टीवी के 'अलादीन- नाम तो सुना होगा' और 'मैडम सर', स्टार प्लस के 'मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव' और जी टीवी के 'हमारी बहू सिल्क' जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं. ऐक्टिंग के अलावा वो मॉडलिंग करते हैं. अब तक 500 से ज्यादा प्रिंट शूट्स और 200 से ज्यादा फैशन इवेंट्स में रैंप शो किए हैं. कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है. 

Advertisement

इमरान के मुताबिक वो कई गैर-सरकारी संगठनों से जुड़े हैं. सड़कों पर रहने को मजबूर बच्चों के लिए शिक्षा और मेडिकल खर्चा देते हैं.

श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हो रहे

Advertisement