श्रद्धा मर्डर केस की जांच कर रही दिल्ली पुलिस को फिर अहम सुराग मिले हैं. खबर है कि जिस फ्लैट में आरोपी आफताब पूनावाला ने श्रद्धा के शव के टुकड़े किए उसके बाथरूम की टाइल्स में खून के निशान मिल गए हैं. बताया गया है कि सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की (CFSL) की टीम ने टाइल्स निकालकर उनके गैप से खून के धब्बे के ढूंढ निकाले हैं. इससे पहले फ्लैट की रसोई में खून के कुछ धब्बे मिले थे.
फॉरेंसिक टीम आफताब के फ्लैट में गई, वहां से टाइल्स निकाली तो क्या मिला?
आफताब और श्रद्धा के दोस्तों के बारे में क्या पता चला?


आजतक से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने FSL और CFSL की टीमों से क्राइम सीन का मुआयना करवाया था. इसी दौरान रसोई और बाथरूम से मिले सैंपल्स मिले जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा. इनकी रिपोर्ट आने में करीब दो हफ्ते लग सकते हैं. उधर दिल्ली पुलिस ने आरोपी आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट करने की तैयारी कर ली है. इसके लिए वो FSL के डॉक्टर्स से संपर्क में है.
रिपोर्ट के मुताबिक जांच के दौरान आफताब और श्रद्धा के एक कॉमन फ्रेंड के बारे में पता चला है. पुलिस ने बताया कि ये शख्स ड्रग्स बेचता था. ये जानकारी आफताब के कथित रूप से ड्रग एडिक्ट होने के चलते महत्वपूर्ण है. पुलिस ये जरूर पता लगाएगी कि क्या इसी शख्स के जरिये आफताब नशीले पदार्थ खरीदता था.
उधर आफताब का कहना है कि उसने गुस्से में श्रद्धा को मार डाला. पुलिस ने कोर्ट से उसकी हिरासत बढ़ाने की मांग की थी. इंडिया टुडे से जुड़े हिमांशु मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी सुनावई के दौरान आफताब ने जज के सामने कहा,
"जो भी हुआ वो गुस्से में हो गया."
आफताब ने कहा कि वो जांच में पुलिस की मदद कर रहा है और आगे भी सभी जानकारी देगा. बोला कि उसने पुलिस को उन जगहों के बारे में बताया है जहां श्रद्धा की बॉडी के टुकड़ों को उसने फेंका था. आरोपी ने कोर्ट को ये भी बताया कि काफी दिन हो जाने के कारण उसे घटना को याद करने में मुश्किल हो रही है.
मंगलवार, 22 नवंबर यानी आज आफताब की 5 दिनों की पुलिस हिरासत खत्म होने वाली थी. पुलिस की मांग पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसकी पुलिस हिरासत 4 दिन के लिए बढ़ा दी है.
श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब को लेकर हो रहे चौंकाने वाले खुलासे













.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)



