The Lallantop

मर्डर करके आफ़ताब डॉक्टर के पास गया था, उस डॉक्टर ने क्या बताया है?

"उसके हाथ पर चाकू लगने का निशान था"

Advertisement
post-main-image
बाएं- आरोपी आफताब पूनावाला, दाएं- मृतका श्रद्धा (फोटो-आजतक)

श्रद्धा वालकर मर्डर केस में आफताब के एक डॉक्टर का बयान सामने आ रहा है (Shraddha Murder Accused Aaftab Doctor). मई के महीने में ही आफताब इस डॉक्टर के पास गया था. हाथ पर हुए एक जख्म का इलाज कराने. इस दौरान आफताब ने डॉक्टर को बताया कि फल काटने के दौरान उसका हाथ कट गया था. डॉक्टर ने आफताब से हुई बातचीत का पूरा ब्योरा दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

डॉक्टर अनिल कुमार ने आजतक को बताया कि इस दिन आफताब काफी आक्रामक और बेचैन लग रहा था. उन्होंने कहा

“आफताब मई में सुबह के वक्त आया था. उसके हाथ पर जख्म था. ज्यादा गहरा नहीं. जब मैंने उससे पूछा कि चोट कैसे लगी तो उसने बताया कि फल काटने के दौरान ऐसा हुआ. उस वक्त मुझे ऐसा कोई शक नहीं हुआ कि उसने इतना बड़ा क्राइम किया है. वो चाकू का छोटा-सा निशान था.”

Advertisement

डॉक्टर कुमार ने आगे बताया

“उसे देखकर ऐसा नहीं लगा कि उसको किसी बात का डर है. वो मेरी आंखों में देखकर बात कर रहा था और बिना घबराए जवाब दे रहा था. वो इंग्लिश में बात करता था. उसने ये भी बताया कि आईटी सेक्टर में बेहतर जॉब की तलाश में वो मुंबई से दिल्ली आया है.”

बता दें मई के महीने में ही आफताब ने कथित तौर पर श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की थी. आरोप है कि उसने लाश के टुकड़े किए और दिल्ली (delhi) के अलग अलग कोनों में ठिकाने लगाया. माना जा रहा है कि ये जख्म उसी वक्त आए जब वो श्रद्धा की लाश के टुकड़े कर रहा था. पूछताछ में पता चला है कि तीन महीने तक आरोपी ने लाश के टुकड़े घर में रखे थे. वो धीरे-धीरे रात में निकलकर उन्हें ठिकाने लगाता रहा. पुलिस को पास के जंगल से कुछ हड्डियां मिली है. 

Advertisement

आफताब ने हत्या के बाद कई ऐसे पैंतरे भी आजमाए जिससे साबित हो सके कि श्रद्धा जिंदा है. पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आफताब ने कुछ समय तक श्रद्धा के इंस्टाग्राम अकाउंट से उसके दोस्तों को मैसेज किए ताकि सबको लगे कि श्रद्धा जिंदा है. इतना ही नहीं आरोपी ने श्रद्धा के क्रेडिट कार्ड के बिल भी भरे ताकि कंपनियां उसके मुंबई के पते पर संपर्क न करें. 

देखें वीडियो- श्रद्धा मर्डर केस में आफताब ने मिटाए सबूत, दिल्ली पुलिस बड़ी मुसीबत में फंस गई?

Advertisement