The Lallantop

जेल से बाहर आने के बाद बोले संजय राउत, 'अमित शाह से मिलूंगा...'

'बीजेपी की सरकार चाहती तो मेरी गिरफ्तारी रुक सकती थी.'

Advertisement
post-main-image
इंटरव्यू में संजय राउत ने बीजेपी नेताओं ेउ एकनाथ शिंदे पर जमकर भड़ास निकाली | फाइल फोटो: आजतक

तीन महीने जेल में बिताने के बाद बुधवार, 9 नवंबर को शिवसेना सांसद संजय राउत जमानत पर बाहर आ गए. पात्रा चॉल घोटाले से जुड़े केस में उन्हें जेल भेजा गया था. कोर्ट ने उन्हें जमानत देते हुए उनकी गिरफ्तारी को अवैध बताया था. बाहर आने के बाद संजय राउत ने आजतक के साहिल जोशी से बातचीत की. इस इंटरव्यू में संजय राउत ने जेल जाने और अपनी आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
अमित शाह से मुलाकात क्यों?

इंटरव्यू में संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने की इच्छा जाहिर की.

उन्होंने कहा,

Advertisement

'मैं गृह मंत्री अमित शाह से मिलूंगा, उनसे पूछना है कि मैंने क्या गुनाह किया. उनसे मिलने का मेरा अधिकार है, एक सांसद को डिटेन करके जेल में रखा गया, आवाज उठानी पड़ेगी. मैं तो चाहता हूं कि पूर्व चीफ जस्टिस ललित की अध्यक्षता में कमेटी बने और मामले की जांच हो.'

'बीजेपी वालों को श्राप लगेगा'

शिवसेना सांसद ने बीजेपी नेताओं को लेकर तगड़ी नाराजगी भी जाहिर की. उन्होंने कहा,

'मेरे ऊपर गलत केस है, मुझे उस बारे में कुछ नहीं पता. ये लोग तो आगे भी झूठे केस करेंगे. लेकिन डरने का नहीं, डटकर सामना करने की जरूरत है. इन बीजेपी वालों को बहुत श्राप पड़ेगा, इनके भी तो बाल-बच्चे हैं. बीजेपी की सरकार चाहती तो मेरी गिरफ्तारी रुक सकती थी. लेकिन उन्हें लगा कि मेरे जैसे लोग उनके लिए खतरा बन जाएंगे. पहले देश में ऐसी राजनीति नहीं थी. इन लोगों को बदला पाकिस्तान से लेना चाहिए, चीन से लेना चाहिए...आतंकवाद से लेना चाहिए...हमसे क्यों बदला लेते हैं. ऐसा करेंगे तो देश का लोकतंत्र खत्म हो जाएगा.'

Advertisement
शिवसेना में हुई बगावत पर भी बोले

बातचीत के दौरान संजय राउत शिवसेना में हुई बगावत पर भी खुलकर बोले. उन्होंने दवा किया कि जो 40 विधायक छोड़कर गए हैं, उनमें से कई उनके संपर्क में हैं. और उन्हें उम्मीद है कि कुछ वापस आ जाएंगे. संजय राउत ने ये दावा भी किया कि बगावत के दौरान कई विधायकों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें किडनैप किया गया था.

इंटरव्यू के दौरान संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भी तंज कसा. कहा,

'आपको (एकनाथ शिंदे को) तो बाला साहेब का नाम स्वार्थ के लिए चाहिए था, वरना लोग उनको जूता मारते. मैं यहां ये साफ कर दूं कि हमने कभी उनके साथ रिश्ता नहीं तोड़ा. वे तो पुराने शिवसैनिक रहे हैं.'

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय महाराष्ट्र से गुजर रही है. शुक्रवार को शिवसेना नेता और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे भी इस यात्रा में शामिल हुए. जब इसे लेकर संजय राउत से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि आदित्य और राहुल दोनों युवा नेता हैं. इस यात्रा में अगर आदित्य किसी के साथ चल रहे हैं, तो समझ लीजिए कि वो उनकी पीठ में खंजर नहीं मारेंगे.

वीडियो: संजय राउत को जिस पात्रा चॉल केस में ED ने लपेटा है, क्या है उसकी पूरी कहानी?

Advertisement