फिल्म 'दिल आशना है' (1992) से शुरू हुए शाहरुख़ खान के बॉलीवुड सफ़र को 26 साल पूरे हो गए हैं.
शाहरुख खान को बॉलीवुड में 26 साल पूरे हो गए हैं. हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर ये लिखा, "कल (25 जून) दूसरों के किरदार निभाते हुए जिंदगी का आधा वक्त खत्म हो जाएगा. प्यार, खुशी, दुख, डांसिंग, गिरने और उड़ने के साथ. मैं उम्मीद करता हूं कि मैंने आपके दिलों के छोटे से कोने को तो छुआ होगा और चाहता हूं कि पूरी जिंदगी ऐसा कर पाऊं... रोशनी मेरी बहुत दूर तक जाएगी, पर शर्त यह है कि सलीके से जलाओ मुझको."
अब उनकी पत्नी गौरी खान ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें शाहरुख के फिल्मी करियर का सफर दिखता है. इसमें शाहरुख खुद अपने फ़िल्मी सफ़र के बारे में बता रहे हैं. अपने करियर की शुरुआत के टीवी सीरियल 'फौजी' से लेकर आने वाली फिल्म 'ज़ीरो' तक. ये वीडियो करीब साढ़े 6 मिनट का है. . .
इस पोस्ट में शाहरुख ने अपने फैंस के लिए भी कुछ भावुक बातें लिखी हैं. उन्होंने लिखा, "मेरा ये सफर आप लोगों के बिना अधूरा है. इस पोस्ट के ज़रिए आप सबको यहां बता रहा हूं कि आप लोगों की वजह से ये मुमकिन हुआ है और आप लोगों ने मुझे बहुत खुशी दी." वैसे शाहरुख़ खान अपने देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में भी रोमांटिक हीरो माने जाते हैं. 1995 में रिलीज़ हुई शाहरुख़ और काजोल स्टारर फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' मुंबई के मराठा मंदिर में आज तक चल रही है. इस फिल्म के अलावा 'डर' , 'बाज़ीगर', 'कुछ-कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'माइ नेम इज़ खान', 'वीर ज़ारा' उनकी ऑल टाइम देखे जाने वाली फिल्मों में से हैं. फिलहाल शाहरुख़ ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'ज़ीरो' की शूटिंग कुछ दिन पहले ही अमेरिका में पूरी की है. इसमें शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी मेन भूमिका में हैं. इस फिल्म की खासियत ये है कि इसमें शाहरुख़ बौने के रोल में है. यह फिल्म 21 दिसंबर, 2018 को रिलीज़ होगी. ईद के मौके पर इस फिल्म का एक टीज़र रिलीज़ हुआ जिसमें शाहरुख़ खान के साथ सलमान खान भी दिखाई दे रहे हैं. वैसे सलमान, शाहरुख़ से इंडस्ट्री में 4 साल बड़े हैं. 1988 में उन्होंने अपनी फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी ' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी.
Also Read: इस लड़के का बॉलीवुड से कनेक्शन पता होता तो अनुष्का शर्मा की ये हिम्मत नहीं होती
शाहरुख खान की इस टी-शर्ट की कीमत जानकर चक्कर खा जाओगे
उस फिल्म का टीज़र आ गया जिसकी वजह से सलमान के पोस्टर जलाए गए थे
अनुपम खेर की 10 फिल्में जो उन्हें हॉलीवुड एक्टर्स की लीग में खड़ा करती हैं!
फिल्म चाहे किसी की भी होगी, देखने लोग सलमान के यहां ही जाएंगे!
अक्षय कुमार की बोली ये बात अजय देवगन को बहुत परेशान कर देगी
कैसे अनुपम खेर ने डायरेक्टर को धोखेबाज़, झूठा बोलकर अपने करियर की बेस्ट फिल्म हासिल की?
Watch Video: Anushka Sharma और Virat Kohli ने इस लड़के को झाड़ा था, अब पछता रहे होंगे । Shah Rukh Khan