The Lallantop

सोनिया गांधी इस पैकेट की वजह से विरोधियों के निशाने पर आ सकती हैं! :P

रायबरेली में नामांकन से पहले सोनिया गांधी ने हवन किया, वहीं की फोटो है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सोनिया गांधी रायबरेली से नामांकन भरने गईं. वहां रैली में पुष्पवर्षा हुई. लेकिन उस सबसे पहले सोनिया गांधी ने सपरिवार हवन किया. वहां राहुल गांधी, प्रियंका गांधी दोनों लोग मौजूद थे. उस पूजा पाठ की HD तस्वीरें सोशल मीडिया पर सारा दिन घूमती रहीं. लेकिन अचानक एक तस्वीर पर निगाह टिक गई. कहने को आप कहोगे कि बंदा बाल की खाल निकाल रहा है लेकिन ध्यान से देखो. इस घी से जो आग लगेगी वो हवन में ही नहीं विरोधियों के काम भी आएगी.
पीले वाले घेरे में देखो.
पीले वाले घेरे में देखो.

अब भी नहीं पहचाने हो तो जान लो. ये रामदेव के ब्रांड पतंजलि का घी है. वही रामदेव जिन्होंने बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाया 2014 में. उससे फायदा कितना हुआ वो तो पता नहीं, लेकिन वो लगातार कांग्रेस के विरोध में बने रहे. उन्हीं रामदेव का पतंजलि घी यहां इस्तेमाल हो रहा है.
यही है घी
यही है घी

बताइये. विरोधियों के तो कान खड़े हो जाएंगे ये फोटो देखकर. पानी पी पीकर चिढ़ाएंगे. इतने बड़े रायबरेली शहर में इनको किसी और ब्रांड का घी नहीं मिला. अखिलेश सिंह के यहां संदेसा भिजवा देते तो कुंटलों घी आ जाता. एक मिनट में घी की नदियां बह जातीं. लेकिन इन्हें घी मिला भी तो किसका, जिसने करप्शन करप्शन बोलकर सरकार से बाहर कर दिया.
कैसा किया पार
कैसा किया पार

हो सकता है अपन ही ज्यादा जेम्स बॉन्ड बन रहे हों. वहां अंदरखाने मैटर सुलट गया हो. इस बार रामदेव चुनावी माहौल से जिस तरह गायब हैं वैसे बिल्ली भी दूध पीकर नहीं गायब होती. कहीं ऐसा न हो कि रामदेव भी मौसम विज्ञानी बन गए हों और उन्होंने हवा का रुख भांप लिया हो. जो अब तक तमाम टीवी चैनल और खुद बीजेपी-कांग्रेस तक नहीं भांप पाए हैं. मामला कुछ भी हो. पतंजलि का घी कांग्रेस की पूजा में आना कुछ न कुछ इशारा जरूर कर रहा है.
लोड न लो मजाक है. बुरा न मानो इलेक्शन है.


Advertisement
Advertisement