सैमुअल ने मनोज तिवारी के गाने 'रिंकिया के पापा' को रीमिक्स किया है. अपने ब्लैक साइड वाले स्वैग और कूल बीट्स के साथ. खबर लिखे जाने तक इस गाने को यूट्यूब पर 2,537,203 बार देखा जा चुका है. और ये नंबर लगातार बढ़ रहा है. हार्दिक पंड्या ने करण जौहर के टॉक शो में अपने डर्टी टॉक के दौरान कहा था कि वो ब्लैक साइड से ज़्यादा कनेक्ट फील करते हैं. इस बात से मुझे सैमुअल से जुड़ी एक ट्रिविया याद आ गई. सैमुअल एक्चुअली इंडिया पढ़ने के लिए आए थे. सैमुअल का 'रिंकिया के पापा' वीडियो आप नीचे देख सकते हैं:
सैमुअल पहली बार इंडिया आए 2010 में. बाईं कलाई में हुए कैंसर के इलाज के लिए. कैंसर के चक्कर में हाथ काटना पड़ा. हाथ तो चला गया लेकिन इंडियन म्यूज़िक का चस्का हाथ लग गया. 2012 में सैमुअल वापस इंडिया आए. पढ़ाई करने. कॉलेजों में पहले रैप वगैरह करते थे, लेकिन इंडियन गानों में दिलचस्पी के चलते अपने पंसदीदा भारतीय गानों को नाइजीरियन अंदाज में परफॉर्म करने लगे. कॉलेज के फच्चों में सेलेब्रिटी बन गए. उन्हें लगा इन्हें ठीक लग रहा है, तो कुछ ट्राय करके देखते हैं. यहां से सैमुअल का बॉलीवुड से लेकर रीजनल गानों को रीमिक्स करने का सफर शुरू हुआ.

सैमुअल बताते हैं कि नाइजीरिया में बॉलीवुड गाने बहुत पसंद किए जाते हैं.
सबसे पहले उनका ध्यान खींचा भोजपुरी और पंजाबी गानों ने. तब इंडिया में पॉप गानों के बादशाह यो यो हनी सिंह हुआ करते थे. उनका गाया-बनाया 'ब्राउन रंग' चार्टबस्टर बन चुका था. सैमुअल ने वो गाना उठाया और पंजाबी पटियाला में नाइजीरियन पाम वाइन मिक्स कर कॉकटेल बना दिया. भारतीय जनता को भी स्वाद ठीक लगा. 'ब्राउन रंग' के बाद सैमुअल को कॉन्फिडेंस आ गया. इसके बाद फेमिनिज़्म में कमजोर सैमुअल को भोजपुरी का सबसे पॉपुलर ट्रैक 'लॉलीपॉप लागेलू' पसंद आया. इस गाने ने उन्हें पहली बार कायदे से वायरल किया. इसके बाद उन्होंने भयानक तरीके से पसंद किया गया गाना 'दारु बदनाम' का मेकओवर किया, जिसे ठीक-ठाक सा रिस्पॉन्स मिला और अब 'रिंकिया के पापा'. कुछ भोजपुरी गाने ऐसे हैं, जो पॉप कल्चर का हिस्सा सा बन गए हैं. लोगों को उनके लिरिक्स भले ठीक से न याद हों लेकिन हुकलाइन और डांस स्टेप जरूर याद रह जाता है. 'रिंकिया के पापा' के अलावा 'ए राजा राजा राजा' इसका उदाहरण है. इसे सोशल मीडिया और वीडियोज़ में काफी इस्तेमाल किया जाता है. चाहे वो इरिटेटिंग सा टिक-टॉक हो या एआईबी (AIB)- टीवीएफ (TVF) का कोई फन वीडियो. सैमुअल ने 'राजा राजा' को भी रीमिक्स किया था, वो वीडियो आप नीचे देख सकते हैं:
सैमुअल से इंडियन जनता का कनेक्शन कैसे बना? इस सवाल के जवाब में उन्होंने द हिंदू को बताया कि वो नाइजीरिया में पैदा हुए हैं, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी. उनकी और इंडियन ऑडियंस की गानों का चॉइस सेम है. इस चीज़ ने उन्हें इंडिया से जोड़ा और आवाज़ ने नाइजीरिया से. सैमुअल का इंडिया प्रेम इतना ज़्यादा है कि उन्होंने अपना नाइजीरियन सरनेम 'ऐडपुजो' हटाकर अपने नाम के आगे 'सिंह' जोड़ लिया है. अपने नाम में सिंह जोड़ने के पीछे का किस्सा सैमुअल ये बताते हैं कि ये उन्हें 'सिंग' (Sing मतलब गाना) से मिलता-जुलता सरनेम लगा 'सिंह', इसलिए वो सैमुअल सिंह बन गए.
सैमुअल का परिवार भी चिल्ड आउट है. उनका बच्चा जो करता है, उससे दिक्कत नहीं है. वो खुश हैं. गाने और वीडियो बनाने में सैमुअल की मदद उनके भाई करते हैं. ये गाने रिकॉर्ड से लेकर प्रोसेस तक उन्हीं के घर पर होते हैं. बड़े भाई साहब प्रोड्यूसर और बैकअप सिंगर भी हैं. और जहां तक वीडियो का सवाल है, तो वो पहले सैमुअल खुद करते थे.

स्टूडिया में गाना रिकॉर्ड करते सैमुअल. फोटो- यूट्यूब स्क्रीनग्रैब.
आज कल हिंदी गानों का विदेशों में चलन बहुत बढ़ गया है. कई बड़े सिंगर हिंदी गानों के कवर तैयार कर रहे हैं. अभी कुछ दिन पहले ही पॉप स्टार ज़ायन मलिक ने सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के गाने 'अल्लाह दुहाई' का कवर वर्ज़न तैयार कर अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था, जिसे इंडिया में बहुत पसंद किया गया था. ज़ायन का वो कवर आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके सुन सकते हैं:
सैमुअल 'लॉलीपॉप लागेलू' सुनने और रिक्रिएट करने के बाद पवन सिंह से मिल चुके हैं. खुद को रजनीकांत के बड़े वाले फैन बताते हैं. अब तक उनसे मिल तो नहीं पाए हैं लेकिन बॉलीवुड की ओर से सुपरस्टार को दिए गए ट्रिब्यूट 'चेन्नई एक्सप्रेस' के गाने 'लुंगी डांस' को रिक्रिएट करना चाहते हैं.
वीडियो देखें: कॉफी विद करण में हार्दिक पंड्या ने क्या घटिया बोला कि अब माफी मांग रहे हैं
























