The Lallantop

'सैफ पर हमला करने वाला बांग्लादेशी, कुछ महीने पहले ही आया मुंबई'- पुलिस

Mumbai Police press conference: मुंबई जोन 9 के DCP दीक्षित गेडाम ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर मामले की जानकारी दी है. उन्होंने बताया, 'हमें संदेह है कि वो बांग्लादेशी मूल का है. सारे संभावित एंगल्स पर जांच की जा रही है.'

Advertisement
post-main-image
सैफ अली खान अटैक मामले पर मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा (फोटो: आजतक)

Saif Ali Khan attack case: मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हमला करने वाले को गिरफ़्तार करने का दावा (Saif Ali Khan Attacker Arrested) किया है. इस गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस में मुंबई जोन 9 के DCP दीक्षित गेडाम ने बताया है कि गिरफ़्तार आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है, उसकी उम्र 30 साल है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

प्रेस कॉन्फ़्रेंस में DCP दीक्षित गेडाम ने कहा,

मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि वो चोरी के लिए घुसा था. हमें अभी तक ये नहीं पता चला कि क्या वो पहले से ही सैफ के आवास पर था. हमें संदेह है कि वो बांग्लादेश से है. इसलिए FIR की धाराओं में भी बदलाव किए गए हैं और पासपोर्ट एक्ट की संबंधित धाराएं जोड़ी गई हैं.

Advertisement

DCP दीक्षित गेडाम ने आगे बताया,

अब उसे अदालत में पेश किया जाएगा और उसकी पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी. हमें संदेह है कि वो बांग्लादेशी मूल का है. सारे संभावित एंगल्स पर जांच की जा रही है.

दीक्षित गेडाम का कहना है, 'हमारा अनुमान है कि आरोपी बांग्लादेश का हो सकता है. शुरुआती जांच में इसके पर्याप्त सबूत भी मिले हैं. उसके पास वैध भारतीय दस्तावेज नहीं हैं. कुछ ऐसी चीज़ों की बरामदगी हुई है, जो संकेत देती हैं कि वो बांग्लादेशी नागरिक है.

Advertisement

उन्होंने आगे बताया, 

हमारा शक है कि अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद उसने अपना नाम बदल लिया. वो वर्तमान में विजय दास नाम का इस्तेमाल कर रहा था. वो 5-6 महीने पहले मुंबई आया था. यहीं रुका था. कुछ दिनों तक मुंबई और फिर मुंबई के आसपास ही आरोपी एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था.

ये भी पढ़ें - सैफ पर हमले के आरोपी ने पुलिस पूछताछ में किए बड़े खुलासे

बताते चलें, मुंबई पुलिस ने 19 जनवरी को महाराष्ट्र के ठाणे से आरोपी को गिरफ़्तार किया है. पुलिसिया दावों के मुताबिक़, आरोपी ने एक्टर के घर में घुसकर अपराध करने की बात क़ुबूल कर ली है.

वीडियो: सैफ अली खान मामले में एक और संदिग्ध गिरफ्तार, इस बार दुर्ग में RPF ने पकड़ा

Advertisement