The Lallantop

लंदन पहुंचे भारतीय विदेश मंत्री पर हमले की कोशिश, खालिस्तानियों ने गाड़ी घेरी, तिरंगे का अपमान किया

Britain में Khalistani extremists ने विदेश मंत्री S Jaishankar पर हमले की कोशिश की. एस जयशंकर 4 मार्च से 9 मार्च तक यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड की आधिकारिक यात्रा पर हैं. यहां वो अपने ब्रिटिश समकक्ष डेविड लैमी समेत दूसरे प्रमुख अधिकारियों के साथ बातचीत करने वाले हैं.

Advertisement
post-main-image
लंदन में विदेश मंत्री एस जयशंकर पर हमले की कोशिश. (ग्रैब)

खालिस्तानी चरमपंथियों (Khalistani extremists) ने 5 मार्च को लंदन में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) पर हमला करने की कोशिश की. इस दौरान जयशंकर अपनी गाड़ी में मौजूद थे. चरमपंथियों ने उनकी गाड़ी घेरकर नारेबाजी की और भारतीय तिरंगे का अपमान किया. जयशंकर चैथम हाउस थिंक टैंक के एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कार से लौट रहे थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना का एक ऑनलाइन वीडियो सर्कुलेट हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम से निकलते वक्त कई लोग खालिस्तानी झंडे के साथ नारेबाजी कर रहे हैं. और एक व्यक्ति दौड़ता हुआ विदेश मंत्री की गाड़ी के आगे आ जाता है. जिसके बाद पुलिसवाले उसे गाड़ी के सामने से हटाते हैं. इसके बाद वो व्यक्ति भारतीय तिरंगे का अपमान करता हुआ दिखाई देता है. लेकिन पुलिस अधिकारी तमाशबीन बने रहते हैं.

Advertisement

विदेश मंत्री एस जयशंकर 4 मार्च से 9 मार्च तक यूनाइटेड किंगडम (UK) और आयरलैंड की आधिकारिक यात्रा पर हैं. यहां वो अपने ब्रिटिश समकक्ष डेविड लैमी समेत दूसरे प्रमुख अधिकारियों के साथ बातचीत करने वाले हैं. इस यात्रा का उद्देश्य भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देना है, जिसमें व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा, दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संबंध और रक्षा सहयोग शामिल है.

ब्रिटेन में अपनी मीटिंग्स के बाद विदेश मंत्री जयशंकर 6 और 7 मार्च को आयरलैंड की यात्रा करेंगे. यहां वो आयरिश विदेश मंत्री साइमन हैरिस और दूसरे अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे. इसके अलावा विदेश मंत्री का आयरलैंड में रह रहे भारतीय प्रवासियों से मुलाकात का भी कार्यक्रम है.

ये भी पढ़ें - "ये पहली बार नहीं...", भारतीयों को जंजीर-हथकड़ी में भेजने पर एस जयशंकर ने संसद में ये बातें कहीं

Advertisement
पाक अधिकृत कश्मीर की वापसी की मांग

लंदन के थिंक टैंक चैथम हाउस में 'भारत का उदय और विश्व में भूमिका' विषय पर बात करते हुए कश्मीर घाटी में शांति के फॉर्मूले पर बात की. एक सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्री ने बताया कि कश्मीर में शांति बहाली की प्रक्रिया को तीन चरणों में अंजाम दिया गया. सबसे पहले आर्टिकल 370 हटाया गया. इसके बाद कश्मीर में विकास और आर्थिक गतिविधियों के साथ सामाजिक न्याय को बहाल करना दूसरा कदम था. और तीसरा कदम हाई वोटर टर्नआउट के साथ वोटिंग कराना था. विदेश मंत्री ने आगे बताया कि भारत उस कश्मीर के उस हिस्से की वापसी का इंतजार कर रहा है जिसे पाकिस्तान ने जबरन कब्जाया है. जब यह हो जाएगा तो कश्मीर समस्या का समाधान हो जाएगा.

भारत-ब्रिटेन फ्री टेड एग्रीमेंट पर बातचीत की उम्मीद

विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके ब्रिटिश समकक्ष डेविड लैमी के बीच भारत-ब्रिटेन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत होने की उम्मीद है. पिछले महीने ब्रिटेन के व्यापार सचिव जोनाथन रेनॉल्ड्स ने इस संबंध में भारत के दौरे पर आए थे. इस दौरान भारत और ब्रिटेन के बीच इस समझौते को लेकर बातचीत शुरू हुई थी. विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि एस जयशंकर की यात्रा भारत और ब्रिटेन के बीच बढ़ते होते संबंधों को दिखाती है. 

वीडियो: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका से लौटाए गए भारतीयों को लेकर संसद में क्या कहा?

Advertisement