The Lallantop

कार फट गई, पुतिन के दोस्त की बेटी की मौत, धमाके के पहले ही पापा-बेटी ने कार बदली थी!

पुतिन के दोस्त को मारने का प्लान था, लेकिन बेटी मारी गई!

Advertisement
post-main-image
(बाएं-दाएं) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और वहां के राष्ट्रवादी नेता ऐलेक्जेंडर दुगिन. (

रूस की राजधानी मास्को के पास एक कार में हुए धमाके में (Moscow Car Bomb Blast) एक महिला की मौत हो गई. बीती 20 अगस्त की देर रात हुई इस घटना की जानकारी 21 अगस्त को सामने आई. बताया गया ये धमाका मास्को के एक बाहरी इलाके में हुआ. इसमें जिस महिला की मौत हुई, वो रूस के कट्टर राष्ट्रवादी नेता ऐलेक्जेंडर दुगिन (Alexander Dugin) की 29 वर्षीय बेटी दारया दुगिना है. ऐलेक्जेंडर दुगिन को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) का करीबी बताया जाता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Vladimir Putin's के करीबी की बेटी की मौत

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के वक्त दारया दुगिना टोयोटा लैंड क्रूजर (Toyoto Land Cruiser) चला रही थीं. जांचकर्ताओं ने एक बयान जारी कर बताया है कि एक एक्सप्लोसिव डिवाइस के जरिये कार में धमाका किया गया. वहीं, चर्चा है कि हो सकता है ये ऐलेक्जेंडर दुगिन को ही मारने का प्रयास हो, लेकिन संयोग से उनकी बेटी की जान चली गई. 

ऐलेक्जेंडर दुगिन को रूस का बड़ा राष्ट्रवादी चेहरा माना जाता है. वो 1991 से पहले के सोवियत संघ के बहुत बड़े समर्थक हैं. दुगिन नए रूसी साम्राज्य के रूप में सोवियत संघ से अलग हुए क्षेत्रों को फिर से एक करने की पुरजोर वकालत करते रहे हैं. इनमें यूक्रेन (Ukraine) भी शामिल है. बताया जाता है कि राजनीतिक रूप से रूस के लिए ऐलेक्जेंडर दुगिन बहुत जरूरी हैं. इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि राष्ट्रपति पुतिन को लेकर बने वैश्विक नजरिए और यूक्रेन के लिए उनकी अप्रोच तय करने में दुगिन का बड़ा हाथ रहा है. कहा तो ये भी जाता है कि दुगिन पुतिन का दिमाग हैं. यही वजह है कि मास्को कार बम ब्लास्ट चर्चा में बना हुआ है.

Advertisement

रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी TASS को दुगिन के एक करीबी आंद्रे क्रासनोव ने बताया कि हमले में तबाह हुई कार दारया के पिता की थी और संभवतः वही निशाना भी थे. अल जजीरा ने एक रूसी अखबार Rossiiskaya Gazeta के हवाले से बताया है कि पिता और बेटी मास्को के बाहर एक कल्चरल फेस्टिवल अटेंड करने गए थे. वापसी में उन्होंने ऐन वक्त पर कारें बदलने का फैसला किया. रास्ते में ऐलेक्जेंडर की कार में धमाका हो गया, जिसने उनकी बेटी की जान ले ली. ये जानकारी सामने आने के बाद उस हाइवे के वीडियो और तस्वीरें सामने आए जिनमें जांचकर्ता कार के मलबे और टुकड़ों की जांच करते दिखाई दिए.

बाद में अधिकारियों की तरफ से बताया गया कि कार में ड्राइवर वाली साइड में अंदर की तरफ एक एक्सप्लोसिव डिवाइस लगाई गई थी. उन्होंने आशंका जताई है कि ये पहले से तय योजना के तहत किया गया अपराध है. खबर लिखे जाने तक ये साफ नहीं हो पाया कि इस हमले के पीछे किसका हाथ है.

दुनियादारी: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के हाथ से स्नेक आइलैंड कैसे निकला?

Advertisement

Advertisement