हम पाकिस्तानी मुजाहिद हैं, धरती के रखवाले. जान की बाजी खेल के, तुमको काट कर रख देंगे.ये इस तरह का इकलौता गाना नहीं था. इस तरह के और भी नफरत भरे गाने बजे. यूट्यूब पर ऐसा खूब कचरा भरा है. वहीं से लिंक करके गाने बजाए गए. आतंकवादी संगठनों के लिए जिंदाबाद के नारे लगाए गए. एक और चीज परेशान करने वाली है. कि इस तरह के आपत्तिजनक गानों की वजह से पूरे शहर में इस जुलूस की खबर फैल गई थी. मगर लोकल पुलिस दो दिनों तक चुप बैठी रही. कोई कार्रवाई नहीं की.
गलती से जो ललकारेगा, तो गाड़ के रख देंगे

ये रोहतास के SP सत्यवीर सिंह हैं. पुलिस ने कहा है कि वो लैब में विडियो की जांच भी कराएगी. इसके लिए कोर्ट से इजाजत ली जाएगी. लैब से जांच करवाए जाने के बाद ही इस बात की पुष्टि हो पाएगी कि विडियो सही है या नहीं. या ऐसा तो नहीं कि उसके साथ किसी किस्म की छेड़छाड़ या एडिटिंग की गई है (The Lallantop)
दो दिनों तक विडियो घूमता रहा, फिर पुलिस को खबर लगी लोगों ने इस जुलूस का, इस गाने का विडियो बना लिया. वहां से ये सोशल मीडिया पर पहुंचा. दो दिनों तक सोशल मीडिया पर चलता रहा. शहर में इस जुलूस की बातें होती रहीं. लोगों ने आपत्ति जताई. पुलिस से शिकायत की. हंगामा हुआ, तब जाकर पुलिस ने हाथ-पैर हिलाए. विडियो का संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर लिया. नासरीगंज पुलिस थाने में. शुरुआत में 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई. अब पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें से तीन बालिग हैं. बाकी पांच नाबालिग लड़के हैं. अरेस्ट हुए लोगों में डीजे चलाने वाला आशीष कुमार, डीजे का ठेला चला रहा मुकेश कुमार, आयोजक राजा खान शामिल हैं. पकड़े गए लोगों पर राजद्रोह और माहौल खराब करने का मामला दर्ज हुआ है. पुलिस की तरफ से इस केस की जांच DSP राजकुमार सिंह को सौंपी गई है.

पुलिस का कहना है कि यूट्यूब पर मौजूद कट्टरपंथी इस्लामिक गानों को लिंक करके डीजे पर बजाया गया (फोटो: The Lallantop)
मुजाहिदीन का मतलब क्या होता है? अरबी और फारसी, दोनों में ये मुजाहिद शब्द मिलता है. इसका मतलब क्या होता है? ऑक्सफर्ड डिक्शनरी के मुताबिक, मुजाहिद मतलब ऐसा इंसान जो इस्लाम के लिए लड़ता है. यानी जब इस्लाम खतरे में हो. या इस्लाम का विस्तार करने के लिए. कट्टरपंथी इस्लामिक लड़ाकों के लिए 'मुजाहिद' और 'मुजाहिदीन' शब्द इस्तेमाल होता है. कोल्ड वॉर के समय अफगानिस्तान से रूस को भगाने के लिए अमेरिका ने जो प्लान बनाया था, उसमें मुजाहिदीनों की फौज खड़ी करने के आइडिया की बड़ी भूमिका थी. अमेरिका ने कट्टर इस्लामिक लड़ाकों को सपोर्ट दिया. उनके दिमाग में भरा कि वो इस्लाम बचाने के लिए सोवियत से लड़ें.
ईद के जश्न में ऐसे घटिया गाने? ये लड़ने वाले खुद को मुजाहिदीन कहते थे. फिर इस्लाम के नाम पर आतंक फैलाना शुरू हुआ. वहां से फिर ये मुजाहिदीन शब्द जुबां पर चढ़ता गया. आतंकवादी खुद को मुजाहिदीन कहने लगे. वो कहते थे कि वो जिहाद के लिए लोगों का खून बहा रहे हैं. उनके लिए जिहाद भले 'धर्म युद्ध' हो, मगर होता तो वो घिनौना आतंकवाद ही है. ईद का जश्न मनाने के लिए किए गए प्रोग्राम में इन लड़कों को मुजाहिदीन वाला गाना बजाने का आइडिया कहां से आया? जैसे गाने आतंकवादियों के ट्रेनिंग कैंप में बजते हैं. ब्रेनवॉश करने के लिए. और किसको काटकर रख देने की धमकी दी गई?

ये नासरीगंज पुलिस थाना है. रोहतास जिले में पड़ता है. यहीं पर FIR दर्ज हुई है (फोटो: The Lallantop)
बाकी कुछ बातें भी हैं, जिनकी तफ्तीश जरूरी है पुलिस इस मामले की जांच तो कर ही रही है. इसके अलावा उसे ये भी देखना चाहिए कि क्या यहां लोकल लेवल पर किसी तरह का रेडिकलाइजेशन हो रहा है? क्या नाबालिगों और युवाओं को कट्टरपंथी बनाने की कोई साजिश चल रही है? और क्या ऐसा कोई प्रोपगेंडा सिस्टम है, जो ऐसे लड़कों के दिमाग में हिंदुस्तान के लिए जहर भर रहा है? उन्हें आतंकवाद की तरफ मोड़ने की कोशिश कर रहा है? ये बेहद जरूरी सवाल हैं. परेशान करने वाले सवाल. अगर ये विडियो सामने नहीं आता, तो हमें पता ही नहीं चलता. कि ये लड़के कितनी वाहियात चीजों पर मस्ती कर रहे हैं. अमेरिका जैसे देशों में अगर बच्चा कोई रेडिकल (कट्टरपंथी) चीज बोलता है, या कोई कट्टरपंथी बर्ताव करता है, तो पुलिस-प्रशासन उसके घरवालों की भी जांच करती है. क्योंकि उनका मानना होता है कि बच्चे ने खुद से तो सीखा नहीं होगा. जरूर उसने अपने आस-पास ऐसी कोई चीज देखी-सुनी होगी. ऐसी सतर्कता का मतलब परिवार को तंग करना नहीं होना चाहिए. लेकिन हां, सावधानी तो बरतनी ही चाहिए.
ये रहा वीडियो:
पाकिस्तानी आतंकी जो गाना ट्रेनिंग कैंपों में बजाते हैं वो बिहार में ईद के मौके पर बजा है | The Lallantop
पाकिस्तानी आतंकी जो गाना ट्रेनिंग कैंपों में बजाते हैं वो बिहार में ईद के मौके पर बजा है |
Posted by The Lallantop
on Tuesday, 19 June 2018
ये भी पढ़ें:
ईद पर सबको गले लगा रही थी ये लड़की, फिर क्या हुआ?
ये क्या लोचा है कि भूख हड़ताल कर रहे सत्येंद्र जैन का वजन घटने की बजाय बढ़ गया!
क्या है मिस ट्रैवेल सर्विस, जिसमें आपके विदेश घूमने का खर्च कोई और उठाता है?
ये राम वाली डीपी मुसलमानों की साजिश है!
इस महिला के पति के गाने बॉलीवुड में लिए गए, बेटी भी हीरोइन है बावजूद इसके मां की ये हालत है
विराट ने वीडियो डाला है, देखें कैसे अनुष्का ने सड़क पर कूड़ा फेंकने वाले को हौंक दिया
सहवाग ने जिन्हें सुपरवुमन बताया था, उन दादी की कहानी बहुत दुख भरी है
कौन है ये वन मैन बैंड, जो पांच बाजे एक साथ बजाता है?
'चाय पी लो!' वाली आंटी को वो काम मिल गया है जो कभी सचिन तेंदुलकर कर रहे थे
इस आदमी ने अपने मरे बेटे की गर्लफ्रेंड के साथ जो किया, वो सबके बस की बात नहीं है
हफ़्ते भर पहले वायरल हुए डांसिंग अंकल सलमान खान के साथ नाच रहे हैं
बबिता फोगट का राष्ट्रभक्त ट्वीट असल में एक बहुत बड़ी साइबर समस्या का हिस्सा है
पारले-जी बिस्कुट के कवर पर नज़र आने वाली बच्ची कौन है और आजकल क्या कर रही है?




















