The Lallantop

साक्षी मलिक ने पहलवान दोस्त से सगाई कर ली है, बधाई दीजिए

रोहतक में हुआ फैमिली फंक्शन. चुनिंदा लोग शामिल हुए.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
रियो ओलंपिक में कांसा लाने वाली पहलवान साक्षी मलिक ने सगाई कर ली है. रविवार को उन्होंने अपने दोस्त सत्यव्रत काद्यान के साथ रोहतक में सगाई कर ली. सत्यव्रत भी कुश्ती के खिलाड़ी हैं और कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं. सगाई का प्रोग्राम रोहतक में हुआ और इसमें सिर्फ फैमिली के लोग शामिल हुए थे. सत्यव्रत के पिता सत्यवान पहलवान अर्जुन पुरस्कार विजेता हैं. उन्होंने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को बताया कि अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई है. अखबार ने जब उनसे पूछा कि क्या ये अरेंज्ड मैरेज थी, उन्होंने कहा, 'दोनों एक दूसरे को जानते थे. दोनों परिवारों की पहल पर शादी की बात पक्की की गई.' sakshi9 साक्षी मलिक ने 2016 के रियो ओलंपिक की 58 किलोग्राम कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. वहीं सत्यव्रत 2014 के ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में 97 किलो कैटेगरी में सिल्वर मेडल ला चुके हैं. उन्होंने रोहतक में अपने पिता के अखाड़े में ट्रेनिंग ली है. वहीं साक्षी ने इसी शहर की सर छोटूराम स्टेडियम रेस्लिंग एकेडमी से ट्रेनिंग ली है. दोनों परिवार रोहतक में ही रहते हैं. सत्यव्रत पहली बार लाइमलाइट में आए थे साल 2013 की वर्ल्ड यूथ रेस्लिंग चैंपियनशिप में. बुल्गारिया में हुए इस कंपटीशन में मेडल जीतने वाले वो इकलौते भारतीय थे. रियो में शानदार प्रदर्शन के बाद साक्षी को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया है. हफ्ते भर पहले ही एक और मशहूर पहलवार योगेश्वर दत्त ने सगाई की है. 9 अक्टूबर को सोनीपत में उन्होंने कांग्रेस नेता जयभगवान शर्मा की बेटी शीतल से सगाई की.
  ये भी पढ़ें: जैसे डॉक्टर की शादी डॉक्टर से होवे है, पहलवान की जोड़ी पहलवान से होवेगी न! हरियाणा की लाडो साक्षी के लिए आया कसुता गाणा

Advertisement
Advertisement