The Lallantop

रिलायंस जियो का टावर चला गया था, आ गया है

मंगलवार सुबह 5:30 से 9:20 तक दिल्ली-NCR में जियो का नेटवर्क गायब रहा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
रिलायंस जियो. जिस सर्विस प्रोवाइडर ने बाकी कम्पनियों की लौका लगा दी थी, अब काम नहीं कर रही है. जियो का सिम अगर अपने मोबाइल के पहले स्लॉट में लगाये घूम रहे हो तो ज़िन्दा हो तुम. जो हॉटस्पॉट फ्री में बांटते घूम रहे हो तो ज़िन्दा हो तुम. मगर अब दिल देने के बाद जान देने की बारी आ गयी है. अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि रिलायंस जियो ने काम करना बंद कर दिया है. आज सुबह, भोरे-भोरे में, ठंडी हवाओं के बीच रिलायंस जियो के सिग्नल एक-एक कर फ़ोनों से गायब होने लगे. ध्यान रहे कि ये वो समय होता है जब मनुष्य की नींद अपने शीर्ष पर होती है. ऐसे में चुपचाप, दबे क़दमों के साथ जियो के नेटवर्क ने हमारा साथ छोड़ दिया. मालूम चला तो सिर्फ उन्हें जिन्होंने अपनी ऑफिस के कैब के चलते सुबह 5 बजे का अलार्म सेट कर रखा था. कई लोगों से संपर्क करने पर और उनसे इस बारे में बात करने पर ये मालूम चला कि फिलहाल दिल्ली एनसीआर में रिलायंस जियो की सेवाएं ठप्प पड़ी हुई हैं. और मुझे पूरा यकीन है कि पटाखों के धुएं का इसमें कोई भी हाथ नहीं है. या तो टेक्निकल फाल्ट है. या फिर जियो का सिम कूच के आगे कूच कर देने का वक़्त आ गया है मितरों! प्यार के बाद अब जियो का नेटवर्क भी चाइना का माल साबित किया जा सकता है. चले तो चांद तक वरना बस रात तक. हमें कुछ स्क्रीनशॉट्स मिले हैं जिनमें जजमानों ने बताया है कि जियो तो गियो. ऐसे स्क्रीनशॉट्स संलग्न हैं: jio screen उपरोक्त तस्वीर में ज्ञात होता है कि पहले स्लॉट में जियो का सिम काबिज है. मोबाइल डेटा भी जिओ 4जी पर सेट है. लेकिन सबसे ऊपर देखो, सिम 1 में सिग्नल ही नहीं न आ रहा है. jio screen ऊपर ही देखो. नो सर्विस आ रहा है. जबकि जिओ 4जी सेलेक्ट कर रखा है. इतना पैसा खर्चा करके आईफ़ोन खरीदा है. लेकिन सिग्नल नदारद हैं. jio screen (3) आदमी चाइना मेड मोबाइल इस्तेमाल कर रहा है. ये तो पक्की बात है. ये भी पक्का है कि इसके में भी सिग्नल नहीं आ रहा है. कुछ तो गड़बड़ है दया! लगता है खूनी ही कातिल है. आप अगर दिल्ली एनसीआर से बाहर हैं और आपके यहां जियो काम नहीं कर रहा है तो स्क्रीनशॉट भेजें. कर रहा हो तो इत्तिला करें. वैसे कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने 9 बजे के आस पास ये बताना शुरू किया कि उनके फ़ोन में दोबारा से नेटवर्क आने लगा है.
ये भी पढ़ें: बंद हो रहा है जियो 4G का ऑफर, लेकिन इसका मतलब क्या है जियो सिम फोन में काम नहीं कर रहा है? आओ इलाज बताएं जियो का असली मजा दिल्ली-यूपी वाले नहीं, कहीं और के लोग उठा रहे हैं फ्री जियो 3 महीना बढ़ाओ या 6 महीना, ये 5 चीजें ठीक हुए बिना मैं एक पैसा नहीं दूंगा  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement