नोएडा सेक्टर 120 की एक हाउसिंग सोसायटी में रेप के आरोपी ने हंगामा मचा दिया. मामला आम्रपाली ज़ोडीऐक सोसायटी से जुड़ा है. पुलिस यहां रेप के आरोपी नीरज सिंह को पकड़ने पहुंची थी. लेकिन वो बच निकला. इस कोशिश में नीरज ने सोसायटी में जबर्दस्त अफरा-तफरी मचा दी. सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड ने आरोपी को फरार होने से रोकने की कोशिश की तो उसने गार्ड पर गाड़ी चढ़ा दी. ये घटना सोसायटी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गई. पुलिस को अब इस घटना को लेकर भी नीरज की तलाश है.
VIDEO : पुलिस पकड़ने गई, रेप के आरोपी ने बचने के लिए गार्ड को कार से चींप दिया!
रेप के आरोपी के घर वालों ने क्या कहा है?


आजतक से जुड़े भूपेंद्र चौधरी की रिपोर्ट के मुताबिक नीरज सिंह एक निजी कंपनी में जनरल मैनेजर है. कंपनी में काम करने वाली एक युवती ने नीरज पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था. उसी सिलसिले में थाना सेक्टर 113 पुलिस की एक टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए आम्रपाली ज़ोडीऐक सोसायटी पहुंची थी. नीरज इसी सोसायटी में रहता है.
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी को पहले ही पुलिस के आने की जानकारी मिल गई थी. उसे सोसायटी में घुसता देख वो भाग खड़ा हुआ. वो कार से फरार होने की कोशिश में था. तभी सोसायटी के सिक्योरिटी इंचार्ज अशोक मावी ने उसे रोकने का प्रयास किया. लेकिन नीरज को किसी की जान की परवाह नहीं थी. उसने गार्ड को रास्ते से हटाने के लिए उस पर कार ही चढ़ा दी. गनीमत रही कि उसकी जान बच गई.
टक्कर के चलते अशोक के पैर और कंधे पर गंभीर चोट आई है. लेकिन उनकी जान को खतरा नहीं है. उन्होंने नीरज सिंह के खिलाफ सेक्टर 113 के पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज करवाया है. आरोपी उन्हें घायल कर पुलिस से बच निकलने में कामयाब रहा. उसकी तलाश की जा रही है.
पुलिस का कहना है कि रेप के मामले के अलावा सिक्योरिटी इंचार्ज को टक्कर मारने वाली घटना भी उसके संज्ञान में है. उसने कहा कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा. वहीं आरोपी नीरज के परिजनों ने ऑफ कैमरा बात करते हुए बताया कि नीरज को कोर्ट से रिलीफ मिल गई थी, लेकिन पुलिस ऑर्डर की हार्ड कॉपी मांग रही थी जिस कारण नीरज को भागना पड़ा.
राजस्थान में कर्ज न चुकाने पर बेटियों की नीलामी और मांओं के साथ रेप हो रहा












.webp?width=275)



.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



