The Lallantop

मां-बाप और बेटों की हत्या की, फिर कर ली खुदकुशी, गूगल पर सर्च किया था- स्वर्ग जाएगा या नर्क!

एक महीने पहले गूगल पर सर्च करके की थी मर्डर की प्लैनिंग.

Advertisement
post-main-image
मामले की जांच चल रही है. (फोटो - आजतक)

जोधपुर ज़िले में एक युवक ने कथित तौर पर अपने पूरे परिवार की हत्या की और फिर ख़ुदकुशी कर ली. ख़बर फैली तो इलाक़े में हड़कंप मच गया. पुलिस को सूचित किया गया. पुलिस मौक़े पर पहुंची. सभी शवों को पोस्ट-मॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू की. पुलिस को जांच में पता चला कि क़ातिल ने मर्डर के तरीक़ों और नतीजे के बारे में गूगल पर सर्च किया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक के अशोक शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक़, घटना जोधपुर के लोहावट तहसील के पीलवां गांव की है. आरोपी युवक का नाम शंकर विश्नोई है. उम्र, 38 साल. शंकर अपने भाई, माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ खेत पर ही रहता था. पुलिस के मुताबिक़, वो नशे का आदी था. परिवार के लोग इस वजह से परेशान भी रहते थे.

“पहले मां-बाप को मारा, फिर दोनों बेटों को”

लोहावट के थाना अधिकारी बद्री प्रसाद मीणा ने स्थानीय मीडिया को बताया कि 3 नवंबर की रात, शंकर ने पूरे परिवार को नींद की गोलियां पिला दीं. शिंकजी में मिलाकर. जब दवाओं का असर हुआ और सब लोग बेहोश हो गए, तो उसने सबसे पहले अपने पिता की हत्या की. मृतक पिता का नाम सोनाराम विश्नोई है और वो 55 साल के थे. पुलिस ने बताया कि वो घर से क़रीब 100 मीटर दूर, खेत में सो रहे थे और आरोपी ने कुल्हाड़ी से उनपर हमला किया था. फिर वो घर में वापस आया और पहले अपनी मां की हत्या की. फिर अपने 12 साल के बेटे को कुल्हाड़ी से मार डाला. 

Advertisement

पुलिस ने बताया कि शंकर ने फिर दोनों की लाश को पानी की टंकी में फेंक दिया. आरोपी शंकर का छोटा बेटा उसकी पत्नी के साथ सो रहा था. उसे सुबह 5 बजे उठाया. इतने में उसकी पत्नी की नींद खुल गई. पत्नी ने पूछ लिया कि वो बच्चे को कहां ले जा रहा है. शंकर ने कहा, पेशाब करवाने. लेकिन इसके बाद शंकर ने अपने छोटे बेटे की भी हत्या की और उसे पानी की टंकी में डाल दिया. ये सब करने के बाद वो अपने मामा के खेत में गया और खुदकुशी कर ली.

फिर पुलिस को 4 अक्टूबर की सुबह 7:50 पर घटना की सूचना मिली. शंकर के पिता सोनाराम विश्नोई ज़िंदा थे, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

एक महीने से प्लैनिंग की हुई थी

आरोपी ने अपनी पत्नी पर हमला नहीं किया. पत्नी ने पुलिस को बताया कि शंकर ने पहले 2 नवंबर को घटना को अंजाम देना चाहा था, लेकिन उस दिन नींद की गोलियों ने असर नहीं  किया. फिर 3 नवंबर की रात उसने शिकंजी में तीन-तीन गोलियां मिला कर दीं.

Advertisement

पुलिस ने जब शंकर लाल के मोबाइल की जांच की, तो कई चौंकाने वाली बातें मालूम हुईं. आरोपी पिछले एक महीने से इस घटना की प्लैनिंग कर रहा था. उसने मर्डर के तरीक़े गूगल पर सर्च किए थे और ये तक ढूंढा था कि ये करने के बाद वो स्वर्ग जाएगा या नर्क.

ये भी पता चला कि वो पत्नी की जान नहीं लेना चाहता था, तो उसने ये भी पता लगाने की कोशिश की, कि क्या सरकार उसे पेंशन देगी. और, अगर देगी तो कितना देगी.

राजस्थान में क़र्ज़ न चुकाने पर बेटियों की नीलामी और मांओं के साथ रेप हो रहा!

Advertisement