The Lallantop

पत्नी का 2 करोड़ का बीमा करवाया, फिर मंदिर भेजा, रास्ते में मर्डर करवा दिया!

हिस्ट्रीशीटर को सुपारी देकर करवाया एक्सीडेंट, पत्नी के साथ साले की भी चली गई जान

Advertisement
post-main-image
तस्वीर - सोशल मीडिया

राजस्थान के जयपुर में एक व्यक्ति ने इंश्योरेंस के रुपयों के लिए अपनी पत्नी की हत्या करवा दी. ऐसा राजस्थान पुलिस ने बताया है. क्या है मामला? कुछ समय पहले सड़क हादसे में शालू नाम की एक महिला और उसके भाई की मौत हो गई थी. मामले की जांच हुई, तो पता चला कि उसके पति ने सुपारी देकर पत्नी की हत्या करवाई थी. जयपुर पुलिस ने बुधवार, 30 नवंबर को हत्या के आरोप में मृतका के पति समेत चार लोगों को गिरफ़्तार कर लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दैनिक भास्कर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक़ ये मामला जयपुर के हरमाड़ा इलाके का है. बीते 5 अक्टूबर को कार से टकराकर एक भाई-बहन की मौत हो गई थी. बहन की मौत मौक़े पर ही हो गई, जबकि उसके भाई ने अस्पताल में दम तोड़ा था. DCP वंदिता राणा ने बताया कि जांच के वक़्त पुलिस को शक हुआ. शक हुआ CCTV कैमरा देखकर. घटनास्थल पर लगे CCTV में देखने पर लगा कि गाड़ी ने जानबूझ कर टक्कर मारी है. पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मृतका शालू के पति महेश ने हाल ही में उसके नाम पर 1.9 करोड़ का इंश्योरेंस करवाया था. इंश्योरेंस की शर्त ये थी कि अगर सड़क दुर्घटना में शालू की मौत होती है, तो उसके पति महेश को पैसा मिलेगा. पुलिस को महेश पर शक हुआ.

पत्नी से सुलह की और रोज मंदिर जाने को कहा

जांच में आगे ये मालूम हुआ कि 2015 में महेश और शालू की शादी हुई थी. 2017 में शालू ने एक बेटी को जन्म दिया. इसके कुछ समय बाद ही दोनों अलग-अलग रहने लगे. फिर 2022 में आरोपी महेश ने शालू से फिर से बातचीत शुरू की. वो शालू को फोन करने लगा. इस साल अप्रैल में उसके घर भी गया. कथित तौर पर ये वादा भी किया कि कुछ दिनों में उसे वापस घर ले आएगा.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक़ महेश ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को अपनी पत्नी की हत्या की सुपारी दी. साजिश में महेश के साथ कुल छह लोग शामिल थे. 5 अक्टूबर को शालू और उसका भाई बालाजी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे और तभी एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी. पुलिस ने ये भी बताया है कि आरोपी पति ने ही शालू को मंदिर जाने के लिए कहा था.

सुपारी लेने वाले मुकेश सिंह राठौड़, राकेश कुमार बैरवा और सोनू सिंह को गिरफ़्तार किया गया है. मुकेश सिंह मालवीय नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है. उस पर रेप और मारपीट सहित 13 मामले दर्ज हैं. इस मामले में 2 आरोपियों की तलाश जारी है. 

दांत के इलाज के लिए अस्पताल गया था, अखबार पढ़ते-पढ़ते हुए हार्ट अटैक से मौत

Advertisement

Advertisement