The Lallantop

चुनाव को अभी 4 महीने, टिकट की जंग शुरू, BJP नेता की बेटी बोली- पिता के खिलाफ लड़ूंगी

विधायक बनने के लिए पिता और बेटी आमने-सामने, BJP चक्कर में पड़ी, किसे दें टिकट?

Advertisement
post-main-image
अलवर के पूर्व विधायक और BJP नेता जयराम जाटव की बेटी ने पिता पर लगाए आरोप. (फोटो क्रेडिट - फेसबुक/संतोष शर्मा)

राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले ही यहां उठापटक शुरू हो गई है. अलवर जिले के BJP नेता और पूर्व विधायक जयराम जाटव की बेटी ने अपने ही पिता के खिलाफ चुनाव में खड़े होने की घोषणा कर दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े संतोष शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से जयराम जाटव BJP के विधायक रहे हैं. अब उनकी सबसे बड़ी बेटी मीना कुमारी ने उनपर आरोप लगाया है कि उनके पिता पिछले 20 सालों से उनके साथ भेदभाव कर रहे हैं.

बेटी ने पिता पर और क्या कहा?

मीना ने अपने पिता पर बेईमानी करने का इल्जाम भी लगाया है. उन्होंने कहा कि वे लोगों की ज़मीन हड़प लेते हैं. एक गरीब व्यक्ति की ज़मीन हड़प चुके हैं. उस पर अपना पेट्रोल पंप खोल लिया है. जबकि उन्होंने पार्टनरशिप में काम करने का वादा किया था. उन्होंने कहा कि उसके पिता ने उन्हें पिछले 20 सालों से घर तक नहीं बुलाया है.

Advertisement

मीना कुमारी ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके भाई ने उनके बेटे के साथ मारपीट की. और उनके पोस्टर भी फाड़ दिए. मीना कुमारी का बेटा विशाल मालाखेड़ा उनके साथ पोस्टर लगाने गया था. इस पोस्टर पर उन्होंने खुद को पूर्व विधायक जयराम जाटव की बेटी बताया था. इससे नाराज़ होकर उनके भाई ने विशाल को बहुत मारा. उसके साथ गाली-गलौच भी की.

मीना बताती हैं कि उन्होंने इसके बाद पुलिस में शिकायत भी लिखवाई. लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है. वे 19 जुलाई को मीडिया के सामने ये सबकुछ बता रही थीं. मीना ने आगे कहा कि कुछ साल पहले उन्होंने एक ज़मीन खरीदी थी, लेकिन उनके पिता को ये पसंद नहीं आया और इस खरीद-फरोख्त में बेईमानी करवा दी. इससे उनके बीच मनमुटाव बढ़ गया.

मीना के बेटे का वीडियो वायरल

मीना ने कहा कि जनता उनके साथ है और वो BJP के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी. इसी बीच मीना के बेटे विशाल का एक फेसबुक लाइव वीडियो भी वायरल हो रहा है. इसमें विशाल अपने दोस्तों से बात करते हुए दिख रहे हैं.

Advertisement

विशाल कहते हैं कि राजनीति में नाम कमाने में समय लगता है. वो BJP के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से मिल चुके हैं. उनका मकसद जयराम जाटव का टिकट कटवाना है. विशाल ने दवा किया कि उन्हें कांग्रेस के मंत्री टीकाराम जूली का भी समर्थन मिला हुआ है.

इस पूरे मामले में जयराम जाटव का कहना है कि उनकी बेटी राजनीति का शिकार हो रही है. विशाल षडयंत्र कर रहे हैं, जिसमें वर्तमान कांग्रेस के मंत्री टीकाराम जूली भी शामिल हैं. 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: अलवर रेप केस में अशोक गहलोत की पुलिस अब तक गुनहगारों को क्यों नहीं पकड़ पाई?

Advertisement