The Lallantop

राज कपूर का नाती फिल्मों में आ रहा है लेकिन लोग पहले ही उससे चिढ़े हुए हैं

कभी किसी नए एक्टर के साथ ऐसा नहीं हुआ है. लेकिन रणबीर कपूर के छोटे भाई के साथ हो रहा है.

Advertisement
post-main-image
आदर जैन अपने लॉन्च पोस्टर में जहां राज कपूर की छवि दिख रही है; आदर अपने भाई रणबीर के साथ. (फोटोः ट्विटर)
हबीब फैज़ल ने 'दो दूनी चार' (2010) जैसी बहुत अच्छी फिल्म लिखी और डायरेक्ट की थी. 'बैंड बाजा बारात' का स्क्रीनप्ले भी उन्होंने ही लिखा. अर्जुन कपूर को लॉन्च करने वाले परिणीति चोपड़ा स्टारर 'इशकज़ादे' के डायरेक्टर भी वही थे जो प्रेमियों की फिल्म थी. अब 25 अगस्त को उनकी अगली फिल्म 'क़ैदी बैंड' रिलीज होने जा रही है जिसका पहला ट्रेलर मंगलवार को आया है लेकिन उसे गर्मजोशी भरा रिस्पॉन्स नहीं मिला.
वजह हैं आदर जैन.
वो राज कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे हैं. यशराज फिल्म्स उन्हें 'क़ैंदी बैंड' से बॉलीवुड में लॉन्च कर रहा है. उनके साथ दिल्ली की न्यूकमर अन्या सिंह भी डेब्यू कर रही हैं. अन्या के साथ यशराज फिल्म्स ने तीन फिल्मों की डील भी साइन की है.
फिल्म के पोस्टर्स में आदर, अन्या और अन्य कलाकार.
फिल्म के पोस्टर्स में आदर, अन्या और अन्य कलाकार.

ये फिल्म जेल में बंद कुछ ऐसे यंग कैदियों के बारे में है जिन्हें सजा नहीं हुई है और मुकदमे चल रहे हैं. वे बेगुनाह हैं. ख़ैर, जेलर साब सब कैदियों के बताते हैं कि 15 अगस्त को एक रंगारंग कार्यक्रम होने जा रहा है जिसमें पहली बार एक पुरुष-महिला ऑर्केस्ट्रा पार्टी बनाई जाएगी और वो परफॉर्म करेगी. सबके ऑडिशन शुरू होते हैं. ज्यादातर निराश करते हैं और जेलर सात अंडरट्रायल्स का बैंड बना देता है. इनमें सिंगर हैं संजू (आदर) और बिंदू (अन्या). जेल में इनके गाए गाने पूरे देश में इंस्टेंट हिट हो जाते हैं. इनकी लोकप्रियता का इस्तेमाल करने के लिए इनको पेशियों पर नहीं जाने दिया जाता और जेल में ही बंद रखा जाता है. इस पर संजू कहता है कि सारी जिदंगी यहीं नहीं सड़ेंगे और अब टाइम आ गया है उड़न छू होने का. अब म्यूजिक ही है जो इनको जिंदगी में और जेल से फ्री करेगा.
'क़ैंदी बैंड' के ट्रेलर के आखिर में कहा जाता है "जो हमारे साथ हुआ वो आपके साथ भी हो सकता है, आप अपना फ्रीडम संभालकर रखना." यहां डायरेक्टर-राइटर हबीब का विस्तृत सवाल क्या है वो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा.
फिल्म का पहला ट्रेलरः

ये एक ठीक-ठाक फिल्म है जिसमें अलग सी कहानी है और ट्रेलर देखते हुए लगता है कि सब न्यूकमर हैं और सबने मेहनत से अपना काम किया है. दर्शकों पर होगा कि वो इस फिल्म को पसंद करते हैं कि नहीं. लेकिन बात सिर्फ इतनी नहीं है?
फिल्म का पहला लुक आने से पहले ही आदर जैन की आलोचना शुरू हो चुकी है. लोग उनसे चिढ़े बैठे हैं. क्योंकि वो कपूर परिवार के बाकी बेटे-बेटियों की तरह बॉलीवुड में सीधे बिना किसी संघर्ष के आ रहे हैं. ये डिबेट nepotism यानी भाई-भतीजावाद वर्सेज़ बाहरी टैलेंट की है. जहां बाहरी लोगों को इंडस्ट्री में घुसने के लिए बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, वहीं स्टार परिवारों से आने वाले बिना किसी बाधा से फिल्मों में एंट्री ले लेते हैं.
कपूर फैमिलीः बाकी मेंबर्स के साथ यहां सैफ, करिश्मा, करीना, रणबीर, आदर, अरमान और बाकी छोटे कजि़न्स नजर आ रहे हैं.
कपूर फैमिलीः बाकी मेंबर्स के साथ यहां सैफ, करिश्मा, करीना, रणबीर, आदर, अरमान और बाकी छोटे कजि़न्स नजर आ रहे हैं.

ये डिबेट हाल ही में कंगना रनोट ने ताजा कर दी थी जब उन्होंने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में बॉलीवुड के भाई-भतीजावाद का जिक्र छेड़ा था और करण ने भी माना था.
ये बात आदर पर तब आ गई जब इस महीने के शुरू में यशराज ने उन्हें लॉन्च करने वाले पोस्टर और वीडियो शेयर किए गए. इस मटीरियल में आदर को प्रमोट करने के लिए उनके नाना राज कपूर की भारी विरासत और ब्रांड वैल्यू का इस्तेमाल किया गया. ज्यादातर पोस्टर्स में आदर के साथ राज कपूर की तस्वीरों का और उनके कनेक्शन का इस्तेमाल किया गया. एक पोस्टर पर लिखा था - "मेरे नाना एक लैजेंड हैं. मैं तो बस एक आकांक्षी अभिनेता हूं." करण जौहर ने भी इसे ट्वीट किया.
aadkj

इसके बाद ट्विटर पर इस भाई-भतीजावाद की आलोचना शुरू हो गई. किसी ने लिखा कि राज कपूर की वजह से उनके वंश के सब बच्चों को रोजगार मिल रहा है. किसी ने कहा कि आदर का राज कपूर की बड़ी फोटो यूज़ करना वैसा ही है जैसे कोई नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहा है और सीवी पर उसने अपने (नामी) नाना की बड़ी सी फोटो लगा रखी है. किसी ने करण जौहर से पूछा कि क्या आपने उसे (आदर) पैन से लिंक किया कि नहीं. किसी ने कहा कि आदर ने अपने पोस्टर पर ये क्यों नहीं लिखा है कि वो करोड़पति पिता के बेटे हैं. कि आकांक्षी एक्टर तो हजारों हैं फिर उन्हीं को वरीयता क्यों? क्योंकि पैसे खर्च करके उन्हें लॉन्च करवाया जा रहा है.
llkje
dfg

आदर से पहले उनके सगे भाई अरमान जैन को भी 2014 में फिल्म 'लेकर हम दीवाना दिल' से लॉन्च किया गया था. हालांकि फिल्म फ्लॉप रही थी. उस फिल्म को इम्तियाज अली के छोटे भाई ने डायरेक्ट किया था.
ऐसा नहीं है कि ये डिबेट सिर्फ ट्विटर पर है, ख़ुद रणबीर कपूर ने इसे लेकर टिप्पणी की जब वो एक दिन पहले मुंबई में एक इवेंट में छोटे भाई आदर को लॉन्च कर रहे थे. पूछने पर रणबीर ने कहा कि "हां, वो (आदर) जिस प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनने जा रहा है वहां पर अंदरूनी और बाहरी लोगों और भाई-भतीजावाद की डिबेट जरूर छिड़ेगी. लेकिन अभी के लिए मैं इस मसले को परे रखना चाहूंगा. अंत में तो हमें इस विषय पर बात करनी ही होगी और उसे (आदर) इसका सामना करना होगा."
रणबीर और आदर. (फोटोः ट्विटर)
रणबीर और आदर. (फोटोः ट्विटर)

ऐसा नहीं है कि बात यहीं थम गई है. बीते हफ्ते न्यू यॉर्क में हुए आईफा-2017 अवॉर्ड्स में वरुण धवन, सैफ अली खान और करण जौहर ने नेपोटिज़्म को लेकर मजाक बनाया था. वहां मंच पर सैफ ने वरुण से कहा, "तुम यहां पर अपने पापा (डेविड धवन) की बदौलत हो." इस पर वरुण ने सैफ से कहा, "और आप यहां अपनी मम्मी (शर्मिला टैगोर) की वजह से हो." इस पर करण ने भी फुर्ती से कहा, "मैं यहां अपने पापा (यश जौहर) की वजह से हूं." फिर तीनों ने साथ मिलकर कहा, "भाई-भतीजावाद जिंदाबाद (Nepotism rocks)."
वहां पर कंगना का जिक्र भी आया. वरुण ने करण से कहा, "आपकी फिल्म में एक गाना था - बोलें चूड़ियां, बोले कंगना." इस पर करण ने कहा, "कंगना नहीं ही बोले तो अच्छा है. कंगना बहुत बोलती है."
हालांकि मंगलवार दोपहर को वरुण ने ट्वीट करते हुए उस मज़ाक के लिए माफी मांगी. उन्होंने लिखा, "मैं अपनी माफी और खेद प्रकट करता हूं. मैं बहुत शर्मिंदा हूं अगर मैंने अपने एक्ट की वजह से किसी को नाराज किया हो या दिल दुखाया हो."
vg

बहरहाल अगस्त में आदर की फिल्म रिलीज हो जाएगी, उसके बाद पता चलेगा कि बॉलीवुड में उनका भविष्य क्या रहने वाला है? क्योंकि उसके बाद उन्हें काम अपने बूते ही पाना होगा.
Also READ: सैफ अली खान की फिल्म 'कालाकांडी' की असल कहानी ये है!
राज कुमार के 42 डायलॉगः जिन्हें सुनकर विरोधी बेइज्ज़ती से मर जाते थे!
नेहरू से लेकर नरेंद्र मोदी तकः इन 7 प्रधान मंत्रियों को आपने फिल्मों में नोटिस किया?
वो एक्टर, जिनकी फिल्मों की टिकट लेते 4-5 लोग तो भीड़ में दबकर मर जाते हैं
जॉली एलएलबी-2 में जिस एक्टर ने हमें हंसाया अब बहुत बुरी हालत में है
आपने किसे देखा था भीगी साड़ी में ज़ीनत अमान को या भगवान शिव को?
अजय देवगन की फिल्मों के 36 गाने जो ट्रक और टैंपो वाले बरसों से सुन रहे हैं
कुरोसावा की कही 16 बातें: फिल्में देखना और लिखना सीखने वालों के लिए विशेष
लैजेंडरी एक्टर ओम प्रकाश का इंटरव्यू: ऐसी कहानी सुपरस्टार लोगों की भी नहीं होती!
जिसे हमने पॉर्न कचरा समझा वो फिल्म कल्ट क्लासिक थी

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement