12 रुपये में भर पेट खाने वाले राज बब्बर यूपी कांग्रेस के प्रेसिडेंट बने
इंदिरा गांधी के राज में बैन होने वाली फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' में किरदार निभा चुके राज बब्बर पर यूपी जीतने की जिम्मेदारी.
Advertisement

राजबब्बर ने जोरशोर से प्रचार किया था अटल के खिलाफ मगर वो हारे थे.
इंदिरा गांधी के राज में बैन होने वाली फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' में किरदार निभा चुके राज बब्बर को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश का पार्टी प्रेसिडेंट बना दिया है. प्रशांत किशोर को काम में लगाने के बाद कांग्रेस का ये नया पैंतरा है. प्रियंका गांधी के राजनीति के दंगल में आने की तमाम अफवाहें उड़ रही थीं. ऐसे में निर्मल खत्री को हटाकर बब्बर को लाया जाना सबको चकित कर गया. राज बब्बर उत्तर प्रदेश के ही 'मूल निवासी' हैं. लोकसभा और राज्यसभा दोनों में रह चुके हैं. 2009 के लोकसभा चुनाव में इन्होंने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराया था. पर 2014 के चुनाव में जनरल वी के सिंह से हार गए. अभी उत्तराखंड से राज्यसभा में हैं. यूपी कांग्रेस प्रेसिडेंट पद से हटाये गए निर्मल खत्री वही हैं जिन्होंने एक महीने पहले पार्टी की खटिया खड़ी कर दी थी. आरोप था कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के पोस्टरों पर नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर कालिख मल दी थी. निर्मल ने कहा था कि ठीक ही किया है. बुरा तो नहीं किया. एक तरफ कांग्रेस पार्टी ऐसे ही GST जैसे मुद्दों को लेकर घिरी हुई है. दूसरी तरफ पुराने नेता पार्टी छोड़ के भाग रहे हैं. ऐसे में राज बब्बर क्या कर सकते हैं, ये तो वक़्त बताएगा.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















